BSSC CGL 4 Notification 2025: 1481 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन 18 अगस्त से शुरू, जानें पूरी डिटेल

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL 4) के जरिए 1481 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

Updated On 2025-08-05 14:47:00 IST

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

BSSC CGL 4 Notification 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL 4) के जरिए 1481 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 से bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  1. विज्ञापन जारी: 4 अगस्त 2025
  2. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2025
  3. आवेदन की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2025
  4. फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 17 सितंबर 2025
  5. परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी

खाली पदों का विवरण (Vacancy Details)

  1. सहायक शाखा अधिकारी: 1064 पद (368 महिला)
  2. योजना सहायक: 88 पद (30 महिला)
  3. कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक: 5 पद
  4. डाटा एंट्री ऑपरेटर: 1 पद
  5. लेखाकार: 125 पद (44 महिला)
  6. सहकारी समिति लेखाकार: 198 पद (68 महिला)
  7. कुल पद: 1481 (महिला पदों की कुल संख्या: 510)

आयु सीमा (Age Limit as on 01-08-2025)

  1. न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  2. अधिकतम आयु: 37 वर्ष

आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  1. सामान्य/ ओबीसी/ ईबीसी/ अन्य राज्य के आवेदक: ₹540
  2. एससी/एसटी (बिहार)/ दिव्यांग/ महिला उम्मीदवार: ₹135

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती के लिए चयन दो चरणों में किया जाएगा

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने जाएंगे।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

Tags:    

Similar News