AIIMS INI CET January 2026: एम्स ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउलोड

AIIMS INI CET January 2026 परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

Updated On 2025-11-02 14:45:00 IST

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली ने INI CET January 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपने Registration ID और Password से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS INI CET January 2026 परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के पांच प्रमुख चिकित्सा संस्थानों - AIIMS, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, PGIMER चंडीगढ़ और SCTIMST तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगी।

किन कोर्सेज़ में मिलेगा प्रवेश

इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को MD, MS, DM, MCH, MDS और MD Hospital Administration जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी

AIIMS INI CET एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, और परीक्षा केंद्र का पता दर्ज है। एम्स ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में गलती या विसंगति मिलती है, तो वह अपने लॉगिन डैशबोर्ड “MyPage” के Help/Query सेक्शन में जाकर AIIMS परीक्षा अनुभाग से संपर्क कर सकता है।

INI CET 2026 परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्न: 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)

परीक्षा अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)

सही उत्तर: +1 अंक

गलत उत्तर: –0.33 अंक (नेगेटिव मार्किंग लागू)

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • “Academic Courses” सेक्शन में “Postgraduate Courses” पर क्लिक करें।
  • “INI CET Examination” विकल्प चुनें।
  • “INI CET January 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी Registration ID और Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Tags:    

Similar News