इनेलो के लिए गढ़ बचाने की चुनौती, भाजपा और कांग्रेस की भी होगी परीक्षा
इसके अलावा सुधीर गौत्तम आखिरी समय में बसपा की टिकट लेकर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।;

अगर कांग्रेस ने जातीय समीकरण के आधार पर प्रत्याशी उतार दिया तो मुकाबला रोचक होगा। डा. हरिचंद मिढ़ा पर इनेलो ने दूसरी बार दाव खेला है। वर्ष 2009 में डा. हरिचंद मिढ़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी मांगेराम गुप्ता को करीब 6800 वोटों से हराया था। उस समय जहां इनेलो संगठित थी वहीं कांग्रेस में खुलकर गुटबाजी थी। इस बाद स्थिति उलट हो चुकी है। तब के इनेलो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बरवाला उनके खिलाफ भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में इनेलो और डॉ. मिढ़ा की राह आसान नहीं हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कंडेला खाप के प्रति उमड़ा प्रेम देख कर लगता है कि पार्टी कंडेला खाप से संबंधित चेहरे को उतार सकती है। जींद विधानसभा में कंडेला खाप भले ही कभी अपना विधायक न बना पाई हो, लेकिन खाप का विधानसभा क्षेत्र में दबदबा रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी यहां से एक व्यापारी वर्गके नेता को उतार सकती है, जिसकी खाप पर भी अच्छी पकड़ है। इससे विरोधियों के समीकरण बिगड़ सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App