Celebs Diwali Bash: शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर से लेकर सिड-कियारा तक, सेलेब्स ने यूं मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें

Celebs Diwali: बॉलीवुड सेलेब्स ने 31 अक्टूबर को धूम-धाम से दिवाली का त्योहार मनाया। शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ मिलकर घर पर पूजा की तो श्रद्धा ने पापा शक्ति कपूर के साथ पोज दिए। देखें सेलेब्स के दिवाली जशअन की तस्वीरें।

Updated On 2024-11-01 13:00:00 IST
बॉलीवुड सेलेब्स ने दिवाली का जश्न मनाया।

Bollywood celebrity diwali bash: 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली की धूम देखने को मिली। बी-टाउन सेलेब्स ने भी इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड सितारों के घर दिवाली बैश का जश्न रहा। जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रकुल-जैकी, श्रद्धा कपूर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने दीपावली का त्योहार खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा व दोनों बच्चों के साथ दिवाली का शुभ त्योहार मनाया। एक्ट्रेस ने दिवाली पूजा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। लाल साड़ी में मराठी मुल्गी शिल्पा का देसी अवतार बेहद खूबसूरत है। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर घर पर मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा की। तस्वीरों में पूरा परिवार मरून कलर के एक ही रंग के आउटफिट में नजर आ रहा है। राज कुंद्रा और बच्चों के साथ शिल्पा ने  दिलकश तस्वीरे पोस्ट की हैं। 

बी-टाउन की सबसे चर्चित और करोड़ों लोगों की फेवरेट स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने घर पर परिवार जनों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया। एक्ट्रेस की तस्वीरों में उनके पिता शक्ति कपूर, मौसी (एक्ट्रेस) पद्मिनी कोल्हापुरी और अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने घर के डेकोरेशन, पकवान और पूजा स्थान की झलक दिखाई है जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपने घर पर दिवाली 2024 सेलिब्रेट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी फोटो पोस्ट की है जिसके साथ फैंस को दिवाली की बधाई दी। इस तस्वीर में सिड और कियारा दोनों ही बेहद गॉर्जिस कपल लग रहे हैं।

अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने परिवार सदस्यों साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिवाली जश्न की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें नतासा दलाल, पिता डेविड धवन, भाई-भाभी व मां समेत अन्य सदस्य दिख रहे हैं। 

जान्हवी कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिवाली पार्टी में शामिल होती नजर आईं। पिंक-ब्लू शिमर साड़ी में 'देवरा' एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। 

 

 

 

 

Similar News