Godhra Teaser: 'गोधरा: 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी' का टीजर हुआ रिलीज, 22 साल बाद पर्दे पर उतरी गुजरात दंगो की कहानी

Godhra Teaser: गुजरात में 2002 में हुए गोधरा कांड पर बनी फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का टीजर जारी हो गया है, जिसने एक बार फिर से 22 साल पुरानी दिल दहला देने वाली यादों को उजागर कर दिया है।

Updated On 2024-02-02 18:17:00 IST
'गोधरा: 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी' का टीजर हुआ रिलीज, 22 साल बाद पर्दे पर उतरी गुजरात दंगो की कहानी

Accident or Conspiracy Godhra Teaser: साल 2002 में गुजरात के 'गोधरा कांड' ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब 'गोधरा कांड' पर फिल्म बनने जा रही है। वहीं ये फिल्म 22 साल पहले घटिक कभी नही भूलने वाली दर्दनाक घटना से पर्दा उठाएगी। साथ ही यह एक ऐसी भयानक घटना है। जिसके दर्द को गुजरात के साथ पूरा देश महसूस करता है। 

जबकि इस घटना की पृष्ठभूमि पर अब तक चांद बूझ गया, परजानिया, फिराक जैसी फिल्में और डाक्यूमेंट्री बन चुकी है। वहीं इस घटना 'एक्सीडेंट और कॉन्सपिरेसी 'गोधरा' फिल्म का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। 

'गोधरा टीजर' का शेयर किया पोस्ट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, रणवीर शौरी, मनोज जोशी और हितु कनोडिया स्टारर 'गोधरा टीज़र' शिवाक्ष ने निर्देशन और बी.जे. पुरोहित द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

फिल्म की कहानी 
आपको बता दें, कि 27 फरवरी 2002 को गुजरात में गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने से 59 लोगों की जान चली गई थी। जिन डिब्बों में आग लगी उनमें अधिकतर कार सेवक थे जो अयोध्या से लौट रहे थे। इस घटना के बाद गुजरात के अलग-अलग इलाकों में दंगे भड़क उठे। इसके साथ ही इस दर्दनाक घटना को गुजरात दंगों के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस फिल्म का टीजर बहुत पहले ही आ गया था। लेकिन 'द केरल स्टोरी' के शोर के बीच इसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो पाई थी। अब सोशल मीडिया पर फैंस टीजर की खूब सराहना कर रहे हैं। 

फिल्म के स्टार कास्ट और रिलीज डेट 
'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का निर्देशन एमके शिवाक्ष ने किया है। वहीं बीजे पुरोहित और रामकुमार पाल फिल्म के निर्माता हैं। इसके आलावा रणवीर शौरी, मनोज जोशी और हितू कनोडिया मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही इस फिल्म में 'गोधरा कांड' की सच्चाई से रूबरू कराया जाएगा।
 

Tags:    

Similar News