JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन-1 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे जानें परीक्षा शहर
JEE Main 2026 Session 1 की सिटी इंटिमेशन स्लिप NTA ने जारी कर दी है। उम्मीदवार अब jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। जानें डाउनलोड प्रक्रिया, परीक्षा तारीख और जरूरी जानकारी।
NTA ने JEE Main 2026 सेशन-1 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है।
JEE Main Exam 2026 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं।
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवारों को यह जानकारी दी जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। इससे छात्रों को यात्रा और ठहरने की योजना पहले से बनाने में आसानी होती है। ध्यान रहे कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि सिर्फ परीक्षा शहर की सूचना है।
JEE Main 2026 सेशन-1: परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
- परीक्षा तिथि: 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026
- शिफ्ट: प्रतिदिन दो शिफ्ट
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
JEE Main 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर मौजूद JEE Main 2026 Session 1 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड भरें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
JEE Main Exam 2026: डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
JEE Main 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा?
NTA द्वारा परीक्षा से 3–4 दिन पहले JEE Main 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
JEE Main परीक्षा क्यों है जरूरी?
JEE Main देश की सबसे अहम इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए उम्मीदवारों को NIT, IIIT, CFTI और अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इसके साथ ही JEE Main, JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग परीक्षा भी है, जो IIT में एडमिशन के लिए जरूरी होती है।