एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा का पैटर्न बदला, अब सात के बजाय छह प्रश्नपत्र होंगे

अब सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र होंगे। इनमें से तीन 300-300 अंक के और चौथा 200 अंकों का होगा।;

Update:2015-08-04 00:00 IST
एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा का पैटर्न बदला, अब सात के बजाय छह प्रश्नपत्र होंगे
  • whatsapp icon

भोपाल. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में अब सात के बजाय छह पर्चे होंगे। सामान्य अध्ययन के चार, सामान्य हिंदी का एक और एक प्रश्नपत्र निबंध एवं अपठित गद्यांश का होगा। सभी प्रश्न पत्रों का पाठय़क्रम भी नए सिरे से बनाया गया है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हर पेपर में कम से कम 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग को न्यूनतम 30 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।

ये भी पढ़ें : बैंक में निकली क्लर्क की भर्ती, आवेदक ऑनलाइन भरें फार्म

साक्षात्कार के अंक 250 के स्थान पर अब 175 होंगे। मुख्य परीक्षा में प्रश्न पत्र और अंक विभाजन नए सिरे से करने की नई अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई है। राज्य शासन ने मप्र लोक सेवा आयोग की तीन जुलाई की अधिसूचना को निरस्त करने का फैसला 10 जुलाई को लिया था। नए पैटर्न में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। पहले सामान्य अध्ययन के 300-300 अंक के प्रश्नपत्र थे और चौथा प्रश्नपत्र हिंदी का था, वह भी 300 अंक का था। इसके अलावा कोई दो ऐच्छिक विषय शामिल थे। 

ये भी पढ़ें : जाने कैसे बनें अच्छे RJ, बना सकते हैं अपना कॅरियर 

अब सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र होंगे। इनमें से तीन 300-300 अंक के और चौथा 200 अंकों का होगा। पांचवां प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी का 200 अंक को होगा। छठवां पेपर निबंध एवं अपठित गद्यांश को होगा, जो 100 अंक का रहेगा। साक्षात्कार के अंक के 175 होंगे। इस तरह कुल मिलाकर अंक 1575 रहेंगे।
 
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सभी प्रश्नपत्रों में कम से कम 40 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे। सामान्य अध्ययन के पर्चे हिंदी और अंग्रेजी में होंगे जबकि सामान्य हिंदी और निबंध एवं अपठित गद्यांश के प्रश्नपत्र हिंदी में होंगे। पूर्व में प्रावधान था कि सभी पर्चे हिंदी एवं अंग्रेजी में होंगे।

नीचे की स्लाइड्स में पढिए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी- 

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags: