खड़गे का नड्डा पर तंज- चर्चा वंदे मातरम पर है या नेहरू पर?
Rajya Sabha Live: संसद के शीतकालीन सत्र में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आखिर चर्चा का विषय 150 साल पूरे कर रहे वंदे मातरम पर है या फिर इसका केंद्रबिंदु जवाहरलाल नेहरू को बनाना है। खड़गे की यह टिप्पणी नड्डा द्वारा नेहरू का जिक्र करने के बाद आई, जिससे सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
Update: 2025-12-11 09:08 GMT