PM बोले- पटेल मानते ​​थे कि हमें इतिहास लिखने में... ... PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की ली सलामी

PM बोले- पटेल मानते ​​थे कि हमें इतिहास लिखने में नहीं, रचने के लिए मेहनत करनी चाहिए

PM मोदी ने कहा- सरदार पटेल का मानना ​​था कि हमें इतिहास लिखने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, बल्कि इतिहास रचने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उनकी जीवनी में यही भावना झलकती है। सरदार पटेल ने जो फैसले लिए, उन्होंने इतिहास रच दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा- पटेल ने आजादी के बाद 550 से ज्यादा रियासतों को एक करने के असंभव से लगने वाले काम को संभव बनाया। एक भारत, एक श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर इस एकता नगर में आज करोड़ों लोगों ने एकता की शपथ ली है।

मोदी ने आगे कहा- हमने संकल्प लिया है कि हम राष्ट्र की एकता को मजबूत करने वाले कार्यों को बढ़ावा देंगे। प्रत्येक नागरिक को ऐसे हर विचार या कार्य का त्याग करना चाहिए, जो हमारे राष्ट्र की एकता को कमजोर करता हो। यह हमारे देश के लिए समय की मांग है।


Update: 2025-10-31 05:14 GMT

Linked news