जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन आज मध्यप्रदेश... ... मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन आज
मध्यप्रदेश में सोमवार को जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर बड़ा कार्यक्रम होगा। जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से शुरू किया गया था। पूरे प्रदेश में 3 महीने तक चलाया गया। इस दौरान जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन पर लगातार काम किया गया। आज इस अभियान का समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह को वर्चुअल संबोधित करेंगे। पीएम और सीएम डॉ मोहन यादव खंडवा में 1518 करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाएंगे। सिंचाई परियोजना और जल संरक्षण से जुड़े हुए अभियानों का लोकार्पण करेंगे।
Update: 2025-06-30 02:39 GMT