रुड़की ईदगाह में मुफ्ती सलीम ने अदा कराई नमाज

रुड़की ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। अरबी रहमानिया मदरसे के मुफ्ती सलीम ने कहा, आज के दिन हमें अपने देश के सभी लोगों से भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए। नमाज़ के बाद उन्होंने देश की अमन-सलामती और खुशहाली की दुआएं कराई। कहा, देश की सीमाओं पर सैनिक हमारी रक्षा के लिए दिन रात जंग लड़ते हैं। अल्लाह देश की सरहदों की हिफाजत करे और हमारे सैनिकों को महफूज रखे।

मुफ्ती सलीम ने कहा, कुर्बानी का त्यौहार आपसी भाईचारे, प्यार मोहब्बत और सौहार्द का पैगाम देता है। देश के प्रति मोहब्बत भाईचारा और वफादारी सिखाता है। कुर्बानी एक फर्ज है, लेकिन जो लोग कर्ज में मुब्तिला हैं या जो लोग गरीब हैं, उन पर कुर्बानी वाजिब नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी जानवर पर छुरी चलाने का नाम नहीं है, बल्कि इंसान के अंदर की तमाम बुराइयों नफरतों, हंसद, और बुगज दूर करने का नाम कुर्बानी है।


Update: 2025-06-07 08:22 GMT

Linked news