राम बाजार क्लॉथ मार्केट में मिला शव

नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित राम बाजार क्लॉथ मार्केट में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला, जो फंदे से लटका हुआ था। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड संबंधी कोई पेपर या अन्य सबूत नहीं मिला है। मृतक का नाम साहिल बताया जा रहा है। पुलिस उसके साथ रहने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है। उसके साथियों का कहना है कि रात में उसे एक फोन आया था। उसके बाद से ही वह काफी परेशान दिख रहा था।

Update: 2025-07-12 11:05 GMT

Linked news