लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने... ... सदन में हंगामा, सदन में पेपर उछालने वाले 8 सांसद निलंबित; NDA बैठक में PM का भव्य स्वागत; कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम इस वक्त भारी दबाव में हैं और घबराए हुए नजर आ रहे हैं। राहुल ने कहा कि जो ट्रेड डील बीते चार महीनों से अटकी हुई थी, उसे अचानक कल शाम साइन किया गया, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की बनाई गई मजबूत छवि अब खतरे में है और यह 'इमेज का गुब्बारा' कभी भी फूट सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि यह समझौता किस दबाव में हुआ और किसने करवाया, इस पर देश की जनता को सोचने की जरूरत है। उन्होंने अमेरिका में अडानी समूह से जुड़े केस का जिक्र करते हुए कहा कि निशाना सिर्फ अडानी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री के पूरे वित्तीय ढांचे पर है, साथ ही यह भी दावा किया कि एपस्टीन फाइल्स से जुड़ी और जानकारियां अभी सामने आना बाकी हैं।

Update: 2026-02-03 09:43 GMT

Linked news