Gold Price Today: सोने में तेजी, चांदी में गिरावट, जानिए आज कहां क्या है इनकी कीमत ?

6 दिसंबर को सोने की कीमतों में उछाल और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और आपके शहर में आज क्या हैं 22K और 24K सोने के ताजा रेट और चांदी की अपडेटेड कीमत।

Updated On 2025-12-06 11:53:00 IST

(एपी सिंह ) नई दिल्ली। 6 दिसंबर की सुबह सोने के बाजार से अच्छी खबर है। लगातार दिनों की हलचल के बीच सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव उछलकर ₹1,30,090 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी बढ़ोतरी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव राजधानी में ₹1,19,260 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वैश्विक बाजारों में भी सोना मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का स्पॉट प्राइस $4,223.76 प्रति औंस तक पहुंच गया है, जिसने घरेलू बाजार की तेजी को और सपोर्ट दिया है।

दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना ₹1,29,940 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹1,19,110 प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। पुणे और बेंगलुरु में भी ठीक यही भाव देखने को मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि देशभर में सोने की दरें लगभग एक समान दायरे में चल रही हैं।

दूसरी ओर, चांदी के बाज़ार में आज सुस्ती छाई रही। दिल्ली में चांदी की कीमत सुबह के कारोबार में गिरकर ₹1,86,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी का स्पॉट प्राइस हल्की गिरावट के साथ $58.17 प्रति औंस पर ट्रेड होता दिखाई दिया। इसी की छाया भारतीय बाजारों पर पड़ती दिख रही है। इस समय निवेशकों में सोने को लेकर फिर से उत्साह दिख रहा है, इसी वजह से कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। फिलहाल इसका ट्रेंड ऊपर की तरफ बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में कमजोरी बताती है कि इस बीच औद्योगिक मांग थोड़ी धीमी पड़ी है, जिसका चांदी की कीमतों पर असर दिखाई दे रहा है।

इन शहरों में आज यह है सोने का भाव

दिल्ली: 22K – 119260 24K – 130090

मुंबई: 22K – 119110 24K – 129940

अहमदाबाद: 22K – 119160 24K – 129990

चेन्नई: 22K – 119110 24K – 129940

कोलकाता: 22K – 119110 24K – 129940

हैदराबाद: 22K – 119110 24K – 129940

जयपुर: 22K – 119260 24K – 130090

भोपाल: 22K – 119160 24K – 129990

लखनऊ: 22K – 119260 24K – 130090

चंडीगढ़: 22K – 119260 24K – 130090

Tags:    

Similar News