1 जुलाई से HDFC और ICICI बैंक की बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड सेवाओं पर शुल्क में बदलाव, जानें डिटेल्स
भारत के दो प्रमुख निजी बैंक, HDFC बैंक और ICICI बैंक, ने 1 जुलाई 2025 से अपनी क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग सेवाओं पर नए शुल्क ढांचे की घोषणा की है।
भारत के दो प्रमुख निजी बैंक, HDFC बैंक और ICICI बैंक, ने 1 जुलाई 2025 से अपनी क्रेडिट कार्ड और बैंकिंग सेवाओं पर नए शुल्क ढांचे की घोषणा की है। यह बदलाव डिजिटल ट्रांजेक्शन, गेमिंग, वॉलेट लोडिंग और यूटिलिटी पेमेंट जैसी सेवाओं पर ग्राहकों के खर्च को प्रभावित करेगा।
अगर आप HDFC या ICICI बैंक के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई से पहले अपने खर्च और भुगतान की रणनीति पर दोबारा विचार कर लें। नए शुल्क सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं, खासकर अगर आप डिजिटल वॉलेट, गेमिंग या बड़े यूटिलिटी बिल्स का भुगतान करते हैं।
HDFC बैंक शुल्क बदलाव: गेमिंग, वॉलेट और यूटिलिटी पेमेंट पर असर
HDFC क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए बैंक ने खासतौर पर तीन कैटेगरी में शुल्क लागू करने का फैसला लिया है:
ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजेक्शन शुल्क
ड्रीम11, MPL, Junglee Games, RummyCulture जैसे गेमिंग प्लेटफॉर्म पर ₹10,000/माह से अधिक खर्च करने पर 1% शुल्क लागू।
- अधिकतम शुल्क: ₹4,999/माह।
- कोई रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे।
थर्ड-पार्टी वॉलेट लोडिंग शुल्क
पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज, ओला मनी में ₹10,000/माह से अधिक लोड करने पर 1% शुल्क।
अधिकतम शुल्क सीमा: ₹4,999/माह।
यूटिलिटी बिल भुगतान शुल्क
अगर यूटिलिटी पेमेंट ₹50,000/माह से अधिक हो तो 1% शुल्क लागू।
अधिकतम सीमा: ₹4,999/माह।
बीमा भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा।
अन्य बदलाव
- किराया भुगतान: 1% शुल्क बरकरार, अधिकतम ₹4,999 प्रति लेनदेन।
- ईंधन लेनदेन: ₹15,000 से अधिक पर 1% शुल्क।
- शिक्षा शुल्क: अधिकृत संस्थानों की वेबसाइट या PoS मशीनों से भुगतान पर कोई शुल्क नहीं।
ICICI बैंक शुल्क बदलाव: कैश ट्रांजेक्शन और ATM शुल्क में बढ़ोतरी
ICICI बैंक ने भी अपनी सेवाओं पर शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है:
- कैश, चेक, डीडी और पीओ शुल्क
- हर ₹1,000 पर ₹2 का शुल्क।
- न्यूनतम ₹50, अधिकतम ₹15,000।
- पहले ₹10,000 तक ₹50 और फिर ₹1,000 पर ₹5 शुल्क था।
ATM शुल्क
अन्य बैंक के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजेक्शन के बाद:
- वित्तीय लेनदेन: ₹23 (पहले ₹21)
- गैर-वित्तीय लेनदेन: ₹8.5
डेबिट कार्ड वार्षिक शुल्क
अब ₹300 प्रति वर्ष (पहले ₹200)