Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी का क्रम जारी है। 26 दिसंबर को दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। जानिए आज का ताजा भाव, तेजी की वजहें और आगे कीमतों की संभावित दिशा।

Updated On 2025-12-26 11:17:00 IST

सोना-चांदी के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जानिए आपके शहर में आज क्या रेट है।

Gold-Silver price today (26 December): देश में सोने की कीमत में तेजी का रुख बरकरार है। 26 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 139410 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 139260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर है। इस साल अब तक सोना 73.7 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आगे और तेजी की उम्मीद है। कई विश्लेषकों ने अगले साल भी सोने में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 127660 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139260 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह पुणे और बेंगलुरु शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 139260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 127660 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

सोने की तरह चांदी में भी तेजी का रुख

भूराजनीतिक तनाव, डॉलर की कमजोरी और घटती अमेरिकी बांड यील्ड की वजह से सोने चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल दिसंबर तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाने का अनुमान जताया है। सोने की तरह चांदी में भी 26 दिसंबर को तेजी का रुख है। भाव 234100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। 25 दिसंबर को इंदौर के सराफा बाजार में चांदी 1000 रुपये चढ़कर 221000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इस साल अब तक विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

किस शहर में क्या है सोने का भाव?

शहर

22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)

दिल्ली

127810

139410

मुंबई

127660

139260

अहमदाबाद

127710

139310

चेन्नई

127660

139260

कोलकाता

127660

139260

हैदराबाद

127660

139260

जयपुर

127810

139410

भोपाल

127710 

139310

लखनऊ

127810

139410

(एपी सिंह की रिपोर्ट)

Tags:    

Similar News