व्हाट्सएप लाने जा रहा है ये अनोखा फीचर, जानें क्या है खास

सबसे पहले इस फीचर को एंड्रायड पोलिस पर देखा गया था।;

Update:2017-08-05 17:43 IST
व्हाट्सएप लाने जा रहा है ये अनोखा फीचर, जानें क्या है खास
  • whatsapp icon
फेसबुक, व्हाट्सएप, स्काइप सभी अपने फीचर्स अपडेट कर रहे हैं। व्हाट्सएप में फेसबुक जैसा खास फीचर आने जा रहा है जिसमें यूजर्स अपनी पसंद के खास बैकग्राउंड के साथ स्टेटस लिख सकेंगे। इसमें इमोजी भी डाला जा सकेगा। 
 
इस फीचर की फिलहाल व्हाट्सएप में टेस्टिंग चल रही है और ये अभी बीटा वर्जन में है। जल्द ही ये फीचर सभी यूजर्स को उपलब्ध हो सकता है। ये फीचर एंड्रायड बीटा वर्जन 2.17.291 पर दिखाई दे रहा है। सबसे पहले इस फीचर को एंड्रायड पोलिस पर देखा गया था। 
 
इसे भी पढ़ें: 50,000 रुपए से कम सैलरी वाले नहीं खा पाएंगे प्याज-टमाटर
 
फिलहाल ये फीचर कुछ यूजर्स को दिखाई दे रहा ह, अगर आप को ऐप के स्टेटस सेक्शन में स्क्रीन के नीचे कैमरा ऑप्शन के ऊपर पेन वाला आइकन दिखाई दे रहा है तो यूजर्स इस पर टैप करके अपनी पसंद के रंग के बैकग्राउंड पर स्टेटस लिखकर पोस्ट कर सकते हैं।
 
स्टेटस लिखने के बाद यूजर्स उसे ठीक बगल में मौजूद ग्रीन ऐरो पर क्लिक कर उसे सेव कर सकते हैं। इसके बाद आपका सेव किया स्टेटस आपके सभी कॉन्टेक्ट को दिखने लगेगा। 
 
इसे भी पढ़ें: गुजरात में राहुल गांधी पर हमला करने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार
 
इसके अलावा व्हाट्सएप व्यापारियों के लिए भी कुछ खास फीचर्स लाने की तैयारी कर रहा है पर अभी तक ये खुलासा नहीं हुआ है कि वो क्या होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News