Jio यूजर्स सिर्फ एक sms के जरिए जीत सकते हैं चमचमाती कार
सवाल का सही जवाब आपको 57666 पर एसएमएस करना होगा।;

जियो अपने ग्राहकों के लिए एक से एक सप्राइज ऑफर पेश करता है और अब जियो यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑफर है। जियो यूजर्स अब एक चमचमाती कार भी जीत सकते हैं, उसके लिए बस उन्हें एक छोटा सा काम करना होगा।
'कौन बनेगा करोड़पति' के नौंवे सीजन में जियो आपको ये मौका दे रहा है। डेटसन रेडी गो के साथ मिलकर केबीसी हर दिन एक जियो यूजर को चमचमाती कार दे रहा है। खेल के अंत में जियो यूजर्स से हर दिन घर बैठे जीतो जैकपॉट सवाल किया जाएगा जिसका जवाब यूजर्स को एसएमएस से देना होगा और विजेता कम्प्यूटर के जरिए सेलेक्ट किया जाएगा।
br data-type="_moz" />
इसे भी पढ़ें:सबसे पहले इन शहरों में पहुंचेगा Jio 4G फोन, जानिए
आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया
1. शो के अंत में आपसे घर बैठे जीतो जैकपॉट सवाल पूछा जाएगा।
2. सवाल का सही जवाब आपको 57666 पर एसएमएस करना होगा।
3. एसएमएस लिखने का सही तरीका होगा KBC A/B/C/D और इसे 57666 पर भेजना होगा। ध्यान रहे KBC के बाद स्पेस देकर अपना ऑप्शन लिखना होगा।
4. यह टॉल फ्री नंबर है और यूजर्स को जवाब 12 बजे से पहले देना होगा।
5. अगर आप विजेता बन जाते हैं तो दोबारा इस प्रतियोगिता में आप हिस्सा नहीं ले सकते।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App