Top SUV July 2025: हुंडई क्रेटा के सामने सभी कंपनियों के मॉडल की निकली हवा! सेगमेंट में फिर बनी नंबर-1

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने यानी जुलाई में एक बार फिर इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा देखने को मिला।

Updated On 2025-08-08 11:40:00 IST

Top 10 SUVs July 2025 Creta Dominate Segment: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने यानी जुलाई में एक बार फिर इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा देखने को मिला। टॉप-10 की लिस्ट में हुंडई का एक अन्य मॉडल वेन्यू भी शामिल रहा। जबकि, मारुति, टाटा, महिंद्रा के भी 2-2 मॉडल इस लिस्ट में रहे। वहीं, टोयोटा और किआ का एक-एक मॉडल इस में रहा। खास बात ये रही कि टॉप-10 मॉडल में से सिर्फ 4 को ही सालाना ग्रोथ मिली। जबकि, 6 को गिरावट का सामना करना पड़ा। महिंद्रा थार को सबसे ज्यादा 125% की ग्रोथ मिली। चलिए एक बार टॉप-10 की लिस्ट पर नजर डालते हैं।


टॉप-3 में ब्रेजा और स्कॉर्पियो को जगह

टॉप-10 SUVs सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा की जुलाई 2025 में 16,898 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 17,350 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी ब्रेजा की जुलाई 2025 में 14,065 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 14,676 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 4% ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की जुलाई 2025 में 13,747 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 12,237 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 12% ईयरली ग्रोथ मिली।

फ्रोंक्स को ग्रोथ और नेक्सन को डिग्रोथ

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की जुलाई 2025 में 12,872 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 10,925 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 18% ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की जुलाई 2025 में 12,825 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 13,902 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 8% ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा पंच की जुलाई 2025 में 10,785 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 16,121 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 33% ईयरली डिग्रोथ मिली।

वेन्यू और सोनेट को भी मिली जगह

महिंद्रा थार की जुलाई 2025 में 9,845 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 4,385 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 125% ईयरली ग्रोथ मिली। टोयोटा हाइराइडर की जुलाई 2025 में 8,814 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 7,419 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 19% ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई वेन्यू की जुलाई 2025 में 8,054 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 8,840 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 9% ईयरली डिग्रोथ मिली। किआ सोनेट की जुलाई 2025 में 7,627 यूनिट बिकीं। जबकि जुलाई 2024 में इसकी 9,459 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 19% ईयरली डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News