Tata EV: प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही Sierra EV, जानें डिटेल्स

टाटा सिएरा ईवी में कंपनी ने पैसेंजर सेफ्टी पर खास फोकस किया है। इसमें सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS फीचर्स शामिल होगा। पेट्रोल-डीजल वर्जन के मुकाबले ज्यादा आधुनिक फीचर्स मिलेंगे।

Updated On 2025-12-27 19:48:00 IST

Sierra EV 2026 में लॉन्च होगी

Tata EV: टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह साल 2026 में तीन नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रही है। इनमें लंबे समय से चर्चा में रही Tata Sierra EV भी शामिल है। कंपनी इस आइकॉनिक SUV को एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करेगी। माना जा रहा है कि Sierra EV में इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कि Tata Sierra Electric में क्या-क्या खास मिलने की उम्मीद है।

Tata Sierra EV का डिजाइन?

  • Tata Sierra EV का डिजाइन काफी हद तक इसके ICE (पेट्रोल-डीजल) वर्जन से मिलता-जुलता रहेगा, लेकिन इसमें कुछ EV-स्पेसिफिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट प्रोफाइल में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, फुल-विड्थ LED DRL स्ट्रिप, स्प्लिट हेडलैम्प्स और मजबूत स्किड प्लेट इसे मॉडर्न और दमदार SUV लुक देंगे।
  • साइड प्रोफाइल में उभरी हुई शोल्डर लाइन्स, स्क्वायर व्हील आर्च, फ्लश डोर हैंडल्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। वहीं, रियर में कनेक्टेड LED लाइट बार, बॉक्सी टेलगेट और हल्की EV बैजिंग इसकी पहचान को और अलग बनाएगी।

फीचर्स और इंटीरियर

  • Tata Sierra EV का केबिन टेक्नोलॉजी और लग्ज़री का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश कर सकता है। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलने की उम्मीद है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले शामिल होगा।
  • इसके अलावा, प्रीमियम मटीरियल्स, लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन, एंबियंट लाइटिंग और पैनोरमिक ग्लास रूफ इसे एक अपमार्केट फील देंगे। कुल मिलाकर, Sierra EV का इंटीरियर कम्फर्ट और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी का शानदार बैलेंस पेश करेगा।

कितनी मिलेगी ड्राइविंग रेंज?

Tata Sierra EV में Harrier EV से जुड़े कई एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दे सकती है। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी ड्राइविंग रेंज एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही इसमें DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलने की भी संभावना है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं और फ्यूचर-रेडी EV बनाती है।

सेफ्टी में मिलेंगे लेवल 2 ADAS फीचर्स

Tata Sierra EV में पैसेंजर सेफ्टी पर खास फोकस किया जाएगा। इसमें Level 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें वही सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जो इसके पेट्रोल-डीजल वर्जन में उपलब्ध होंगे, जिससे यह एक सुरक्षित और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV बन सकेगी।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News