Electric SUVs: कंपनी ने टाटा नेक्सन ईवी में जोड़े दो कलर ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स
टाटा मोटर्स ने अब ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए Nexon EV के लिए दो नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इसके अलावा कोई मैकेनिकल या फीचर बदलाव नहीं किया है।
टाटा नेक्सन ईवी में जोड़े दो कलर ऑप्शन
Electric SUVs: टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs में से एक टाटा नेक्सन ईवी लगातार भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। दमदार परफॉर्मेंस, भरोसेमंद ड्राइविंग रेंज और फीचर-लोडेड पैकेज की वजह से Nexon EV को बाजार में मजबूत पहचान मिली है। अब ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Nexon EV के लिए दो नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं। आइए जानते हैं इन नए रंगों और Nexon EV के बाकी फीचर्स के बारे में।
Tata Nexon EV के नए कलर ऑप्शन
अब तक Tata Nexon EV को Pristine White, Daytona Grey और Empowered Oxide जैसे सीमित रंगों में पेश किया जा रहा था। इनमें Empowered Oxide कलर सिर्फ टॉप-स्पेक Empowered ट्रिम तक सीमित था। अब कंपनी ने लाइन-अप में Ocean Blue और Pure Grey दो नए रंग जोड़ दिए हैं। ये दोनों नए कलर 45 kWh बैटरी पैक वाले सभी वेरिएंट्स – Creative, Fearless और Empowered – में उपलब्ध होंगे।
Ocean Blue Nexon EV को एक फ्रेश और प्रीमियम अपील देता है। इस शेड में ब्लू और ग्रीन टोन का मिक्स नजर आता है, जो इसे काफी यूनिक बनाता है। ब्लैक रूफ और ब्लैक्ड-आउट पिलर्स के साथ इसकी ड्यूल-टोन थीम काफी आकर्षक लगती है। यह रंग खास तौर पर उन खरीदारों को पसंद आ सकता है, जो मॉडर्न और eco-conscious लुक चाहते हैं।
वहीं Pure Grey एक सटल और क्लासी लाइट ग्रे शेड है। यह बहुत ज्यादा बोल्ड नहीं लगता, लेकिन SUV के डिजाइन एलिमेंट्स को बेहतर तरीके से हाईलाइट करता है। इसमें Nexon EV की स्लीक DRLs, डिस्टिंक्टिव लाइटिंग सिग्नेचर और कंटेम्पररी बंपर डिजाइन ज्यादा उभरकर सामने आते हैं। यह रंग उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो सिंपल और एलिगेंट फिनिश पसंद करते हैं।
परफॉर्मेंस और ड्राइविंग रेंज
Tata Nexon EV अभी भी 30 kWh और 45 kWh दो बैटरी ऑप्शन्स में आती है। 30 kWh वेरिएंट 325 km तक की रेंज देता है, जबकि 45 kWh वेरिएंट में 489 km तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है। दोनों ही वेरिएंट्स में मल्टी ड्राइव मोड्स, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और AC व DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कंपनी ने साफ किया है कि नए कलर्स के अलावा Nexon EV में कोई अन्य मैकेनिकल या फीचर बदलाव नहीं किया गया है।
(मंजू कुमारी)