Renault SUV: नई काइगर के इंटीरियर और फीचर्स में बड़े बदलाव, जानें कैसा है लुक और क्या है प्राइस?

रेनॉल्ट इंडिया ने 2025 काइगर फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। नई काइगर पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ आई है।

Updated On 2025-08-25 16:30:00 IST

Renault SUV: रेनॉल्ट इंडिया ने पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV काइगर का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत ₹11.29 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नई काइगर पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी के साथ आई है। आइए जानते हैं इसकी खासियतें...

नया लुक और डिजाइन

2025 काइगर फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन मिला है, जिस पर रेनॉल्ट का नया डायमंड लोगो है। नई बंपर डिजाइन, सिल्वर स्किड प्लेट, LED हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स दी गई हैं। पीछे की तरफ री-डिजाइन बंपर और स्मोक्ड टेललैंप्स मिलते हैं। दो नए कलर—ओएसिस येलो और शैडो ग्रे पेश किए गए हैं। 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और C-पिलर पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं।

वेरिएंट्स और कीमत (एक्स-शोरूम)

नई काइगर को कंपनी ने चार ट्रिम्स—ऑथेंटिक, एवॉल्यूशन, टेक्नो और इमोशन—में पेश किया है। इसकी कीमतें ₹6.30 लाख से शुरू होकर ₹11.30 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। बेस वेरिएंट ऑथेंटिक MT की कीमत ₹6.30 लाख है, जबकि मिड-लेवल वेरिएंट्स में एवॉल्यूशन MT ₹7.10 लाख, एवॉल्यूशन AMT ₹7.60 लाख, टेक्नो MT ₹8.20 लाख और टेक्नो AMT ₹8.70 लाख में मिलते हैं। वहीं, हाई-स्पेक वेरिएंट्स में इमोशन MT ₹9.15 लाख, टेक्नो CVT ₹10 लाख, इमोशन MT (टर्बो) ₹10 लाख और टॉप मॉडल इमोशन CVT ₹11.30 लाख का है।

इंटीरियर और फीचर्स

  • नई काइगर के केबिन में भी कई अपग्रेड्स किए गए हैं, जिससे इसका इंटीरियर और प्रीमियम महसूस होता है। इसमें नया ब्लैक-ग्रे डैशबोर्ड और लेदरेट सीट्स दी गई हैं, जबकि आराम के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जोड़ी गई हैं। टेक्नोलॉजी के मामले में SUV को 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है।
  • इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्पेस की बात करें तो इसमें 405 लीटर का बूट स्पेस और रियर सीट पर ज्यादा लेग-रूम मिलता है, जो इसे फैमिली-फ्रेंडली बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन विकल्प पहले जैसे ही हैं: 1.0L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल – 72hp, 5-स्पीड MT या AMT। 3.1.0L टर्बो पेट्रोल – 100hp, 5-स्पीड MT या CVT। साथ ही, CNG ऑप्शन (डीलर-फिटेड किट) भी उपलब्ध है। रेनॉल्ट का दावा है कि टर्बो वेरिएंट का टॉर्क-टू-वेट रेशियो और 0-100 km/h एक्सेलेरेशन सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है।

सेफ्टी अपग्रेड

नई काइगर में अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। कुल मिलाकर SUV को 21 सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं, इसमें 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 50 किलो तक वजन उठाने वाली रूफ रेल्स भी दी गई हैं, जो इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल और ऑफ-रोड फ्रेंडली बनाती हैं।

मुकाबला

रेनॉल्ट काइगर का मुकाबला भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद कई पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs से है। इसमें टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, टोयोटा टैसर, मारुति फ्रॉन्क्स और स्कोडा कुशाक जैसे मॉडल शामिल हैं, जो डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में ग्राहकों को मजबूत ऑप्शन देते हैं

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News