Volkswagen Discounts: इस महीने ताइगुन और वर्टूस पर मिल रहा 1.80 लाख का डिस्काउंट, देखें पूरी डिटेल

फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने इस महीने अपनी दो कारों पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस लिस्ट में ताइगुन SUV और वर्टूस सेडान शामिल है।

By :  Desk
Updated On 2024-07-03 13:23:00 IST
Volkswagen Taigun and Virtus

Volkswagen Discounts July 2024: फॉक्सवैगन इंडिया ने इस महीने अपनी दो कारों पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस लिस्ट में ताइगुन SUV और वर्टूस सेडान शामिल है। कंपनी ताइगुन पर 1.80 लाख रुपए तक और वर्टूस पर 1.45 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कपंनी इस SUV के मॉडल ईयर 2023 और मॉडल ईयर 2024 के मॉडल पर अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ऐसे में आप इस महीने इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसे ऑफर के बारे में पता होना चाहिए।

फॉक्सवैगन ताइगुन पर मिलने वाला डिस्काउंट

ताइगुन के MY2024 1.0 TSI मॉडल की तो इस पर कंपनी 1.30 लाख रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। दूसरी तरफ, MY2024 1.5 TSI मॉडल पर कंपनी 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। इसके अलावा, बेस 1.0 TSI MT कम्फर्टलाइन वैरिएंट 10.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की स्पेशल कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।

कंपनी सभी MY2023 ताइगुन पर MY2024 मॉडल की तुलना पर 50,000 रुपए का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट दे रही है। MY23 ताइगुन GT 1.5 TSI MT क्रोम को कंपनी 14.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की स्पेशल कीमत पर मिल रही है। इस पर 80,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। ताइगुन में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए हैं। ऐसे में कंपनी पुराने 2 एयरबैग मॉडल को स्टॉक से हटाने के लिए 40,000 रुपए का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट भी दे रही है।

फॉक्सवैगन वर्टूस पर मिलने वाला डिस्काउंट

इस कार पर कंपनी ग्राहकों को 1.45 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस महीने इस कार पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस जैसे बेनिफिट्स दे रही है। ये MY2024 1.0 TSI के चुनिंदा वैरिएंट पर लागू हैं। इस बीच, कंपनी ने एंट्री-स्पेक कम्फर्टलाइन 1.0 MT को 10.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की स्पेशल प्राइस पर पेश किया है। इस कार पर एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

इसके अलावा, कंपनी वर्टूस 1.5 TSI के चुनिंदा वैरिएंट पर 70,000 रुपए के एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस भी ऑफर कर रही है। ताइगुन की तरह, वर्टूस के कुछ 2-एयरबैग वाले वैरिएंट पर 40,000 रुपए का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ताकि बचा हुआ स्टॉक पूरी तरह क्लियर हो जाए। बात दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.56 लाख रुपए है। वहीं, इसकी कॉम्पटीटर वरना की कीमत 11 लाख रुपए है।

(मंजू कुमारी)

Similar News