Record Selling Car: मारुति की इस कार को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके, कीमत सिर्फ 3.99 लाख रुपए

छोटी कारों की बिक्री में मारुति सुजुकी का एक तरफा दबदबा है। उसकी इस लिस्ट में स्विफ्ट, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस जैसे कई मॉडल शामिल हैं। इनमें से स्विफ्ट और वैगनआर तो हर महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में भी शामिल रहती हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-04-29 12:28:00 IST
this maruti car in India has ever sold 5 million units

(मंजू कुमारी)
देश के अंदर छोटी कारों की बिक्री में मारुति सुजुकी का एक तरफा दबदबा है। उसकी इस लिस्ट में स्विफ्ट, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस जैसे कई मॉडल शामिल हैं। इनमें से स्विफ्ट और वैगनआर तो हर महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में भी शामिल रहती हैं। वहीं, कई बार नंबर-1 पोजीशन पर भी रहती हैं। हालांकि, इन सभी के बीच मारुति की एक कार ऐसी भी है जिसकी लॉन्चिंग से अब तक 5 मिलियन यानी 50 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। इस कार का नाम मारुति ऑल्टो है। ये कंपनी की नई लेवल कार भी है। कंपनी अब इसमें सिर्फ ऑल्टो K10 ही बेचती है।

24 साल से चल रहा कामयाबी का सफर
मारुति ने ऑल्टो साल 2000 में लॉन्च थी। यानी लॉन्चिंग से लेकर अब तक इसे 24 साल हो चुकी है। इन 24 साल से भी कम समय के दौरान कंपनी अब तक ऑल्टो की 5.06 मिलियन यूनिट बेच चुकी है। ये ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही कभी टूटे। इसकी दो वजह हैं। पहली, ऑल्टो की सेल्स अभी भी जारी है। हर महीने इसकी करीब 10,000 यूनिट बिक जाती हैं। दूसरी, इसके पीछे रहने वाली कार हुंडई i10 है, लेकिन इसकी अब तक सिर्फ 3.3 मिलियन यानी करीब 33 लाख यूनिट ही बिकीं है। यानी ये ऑल्टो से काफी पीछे है।

17 साल तक देश की नबंर-1 कार रही
मारुति ऑल्टो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यह 2000 से 2022 के बीच 17 सालों तक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। कंपनी ने ऑल्टो 800 को भारत में 2000 में लॉन्च किया गया था। वहीं, 2010 में इसके दूसरे मॉडल ऑल्टो K10 ने की एंट्री हुई थी। अब कंपनी सिर्फ ऑल्टो K10 की ही बिक्री करती है। ऑल्टो 800 को मार्च 2023 में बंद करना पड़ा था। दरअसल, 1 अप्रैल, 2023 से BS6 फेज-2 नॉर्म्स लागू हो गए थे।

शुरुआती कीमत सिर्फ 3.99 लाख रुपए
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में 1.0-लीटर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 67PS का मैक्सिमम पावर और 89Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है। इसमें CNG ऑप्शन भी मिलता है, जो 57PS की पावर और 82Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे भी 5-स्पीड MT से जोड़ा गया है। ऑल्टो K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 5.96 लाख रुपए है।

Similar News