Mercedes Benz EQA: मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च; फुल चार्ज पर 560 किमी रेंज, जानें कीमत?

Mercedes Benz EQA: मर्सिडीज EQA में आगे और पीछे की तरफ़ LED लाइट बार, तीन-पॉइंटेड स्टार पैटर्न वाली नई ग्रिल, 19-इंच के अलॉय व्हील और रैपअराउंड LED टेललाइट्स हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-07-09 00:50:00 IST
mercedes benz eqa

Mercedes Benz EQA: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी सबसे एफीशियंट इलेक्ट्रिक SUV EQA लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह मर्सिडीज़-बेंज GLA का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है, जिसका फुल लोडेड वर्जन EQA 250+ भी बाजार में उपलब्ध है। 

डिजाइन और कलर ऑप्शन
नई EQA में आगे और पीछे की तरफ़ LED लाइट बार, तीन-पॉइंटेड स्टार पैटर्न वाली नई ग्रिल, 19-इंच के अलॉय व्हील और रैपअराउंड LED टेललाइट्स हैं। इसके सात रंग विकल्प हैं: पोलर व्हाइट, हाई-टेक सिल्वर, कॉसमॉस ब्लैक, माउंटेन ग्रे, स्पेक्ट्रल ब्लू, पैटागोनिया रेड और माउंटेन ग्रे मैग्नो।

Mercedes Benz EQA: फीचर्स
मर्सिडीज EQA में 360-डिग्री कैमरा, HUD, जेस्चर कंट्रोल, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल टेलगेट, चार ड्राइव मोड, पैनोरमिक सनरूफ, दो 10.25-इंच स्क्रीन और सात एयरबैग जैसी सुविधाएं हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस
2024 EQA में 70.5kWh बैटरी पैक है, जिसे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 560 किलोमीटर की रेंज देता है। इस कार का पावर आउटपुट 188bhp और 385Nm है।

मर्सिडीज-बेंज चार्जिंग टाइम
11kW AC चार्जिंग से EQA को 0-100 प्रतिशत तक चार्ज होने में सात घंटे और 15 मिनट लगते हैं, जबकि 100kW DC चार्जर से 10-80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ़ 35 मिनट लगते हैं।

किस कार से मुकाबला?
भारतीय बाजार में मर्सिडीज EQA का मुकाबला BMW iX1, Volvo XC40 Recharge और किआ EV6 से होगा।

(मंजू कुमारी)

Similar News