Budget Cars: 5 लाख रुपए से कम कीमत की बेस्ट एंट्री-लेवल हैचबैक कारें, देखें पूरी लिस्ट
मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो भारत में एंट्री-लेवल सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.50 से ₹5.25 लाख तक है। यह कार पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आती है।
5 लाख रुपए से कम कीमत की बेस्ट हैचबैक कारें
Budget Cars: भारत में जीएसटी की दरों में कटौती के बाद एंट्री-लेवल हैचबैक कारों की मांग तेजी से बढ़ी है। कम बजट में भरोसेमंद, किफायती और माइलेज-फ्रेंडली कार खरीदने वालों के लिए अब कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। अगर आपका बजट ₹5 लाख से कम है, तो हम आपको बता रहे हैं कि इस रेंज में कौन-कौन सी कारें भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं।
1) Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो एंट्री-लेवल सेगमेंट की सबसे किफायती कारों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.50 लाख से शुरू होकर ₹5.25 लाख तक जाती है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। कॉम्पैक्ट साइज, ऊंची सीटिंग पोजिशन और अच्छा माइलेज इसे शहरी ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
2) Maruti Suzuki Alto K10
मारुति ऑल्टो के10 भी बजट कार सेगमेंट की लोकप्रिय हैचबैक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹5.45 लाख तक जाता है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है।
3) Maruti Suzuki Celerio
मारुति सिलेरियो थोड़ा प्रीमियम एंट्री-लेवल हैचबैक ऑप्शन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.67 लाख है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। बेहतर केबिन स्पेस और शानदार माइलेज के चलते Celerio फैमिली कार के तौर पर पसंद की जाती है।
4) Renault Kwid
रेनॉ क्विड भी ₹5 लाख से कम कीमत में उपलब्ध एक लोकप्रिय हैचबैक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.30 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट करीब ₹6 लाख तक जाता है। SUV-स्टाइल लुक और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसकी पहचान है।
5) Tata Tiago
टाटा मोटर्स की टाटा टियागो भी इस सेगमेंट में मजबूत दावेदार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.57 लाख से शुरू होती है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है और बेहतर सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है।
कम बजट, बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के चलते ये सभी कारें एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं।
(मंजू कुमारी)