Bajaj Sales November: पल्सर की डिमांड के सामने कंपनी के दूसरे मॉडल रहे पीछे, चेतक का दिखा दबदबा

बजाज ऑटो की नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर पल्सर सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रही।

Updated On 2025-12-29 13:34:00 IST
बजाज सेल्स ब्रेकअप नवंबर 2025

Bajaj Sales Breakup November 2025: बजाज ऑटो की नवंबर सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी के लिए हर बार की तरह एक बार फिर पल्सर सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रही। जबकि, चेतक ने चौंकाते हुए कंपनी के सभी मॉडल को छोड़कर नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, कंपनी को ओवरऑल सेल्स के दौरान 3% की गिरावट का सामना भी करना पड़ा। चलिए एक बार कंपनी के सभी मॉडल की सेल्स पर नजर डालते हैं।




 

पल्सर की नवंबर 2025 में 1,13,802 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 1,14,467 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 665 यूनिट कम बिकीं और इसे 0.58% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 59.55% रहा।

चेतक की नवंबर 2025 में 38,022 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 25,860 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 12,162 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 47.03% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 19.9% रहा।

प्लेटिना की नवंबर 2025 में 32,040 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 44,578 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 12,538 यूनिट कम बिकीं और इसे 28.13% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 16.77% रहा।

सीटी की नवंबर 2025 में 4,180 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 4,307 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 127 यूनिट कम बिकीं और इसे 2.95% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 2.19% रहा।

एवेंजर की नवंबर 2025 में 1,324 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 1,300 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 24 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 1.85% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.69% रहा।

फ्रीडम की नवंबर 2025 में 1,011 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 5,953 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,942 यूनिट कम बिकीं और इसे 83.02% की डिग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.53% रहा।

डोमिनार की नवंबर 2025 में 709 यूनिट बिकीं। जबकि नवंबर 2024 में इसकी 621 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 88 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 14.17% की ग्रोथ मिली। इसका मार्केट शेयर 0.37% रहा।

(मंजू कुमारी)

Tags:    

Similar News