Tesla India: मॉडल Y के साथ कंपनी का भारत में श्रीगणेश, मुंबई में शुरू हुआ पहला शोरूम; जानिए कारों की कीमतें
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Model Y को भारत में लॉन्च कर दिया है।
Tesla Model Y launches in India: अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Model Y को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत में काफी लंबे अरसे के बाद लिस्ट किया है। कंपनी ने इसे लगभग 60 लाख रुपए की कीमत पर पेश किया है। टेस्ला फिलहाल भारत में दो वैरिएंट्स ऑफर कर रही है। इसमें Model Y Rear-Wheel Drive (RWD) और Model Y Long Range RWD है। बाद वाले की कीमत कीमत 68 लाख रुपए है।
CBU के तौर पर भारत आएगी कार
खास बात ये है कि ये इन कारों की डायरेक्ट खरीदने (Cash Purchase) वाली कीमतें हैं। अभी तक किसी भी तरह के लोन या लीज ऑप्शन की घोषणा नहीं की है। अमेरिका में यही कार $44,990 (लगभग 38 लाख) में मिल रही है। जबकि भारत में इसकी कीमत ज्यादा रखी गई हैं। दरअसल, विदेश से बनकर भारत आने वाली CBU कारों (CBU – Completely Built Unit) पर 70% तक टैक्स लगता है। एक कार पर ही 21 लाख रुपए से ज्यादा टैक्स देना पड़ता है। साथ ही, चीन के शंघाई प्लांट से मुंबई लाई गई हैं। ट्रांसपोर्ट और कस्टम में भी भारी खर्च आया है।
मुंबई के बाद दिल्ली में भी होगी एंट्री
टेस्ला ने कार लॉन्च केसाथ भारत में अपनी पहली ऑफिशियल रिटेल स्टोर (शोरूम) की भी शुरुआत कर दी है। यह शोरूम मुंबई में खुला है और कंपनी आगे चलकर दिल्ली में भी जगह तलाश रही है। खास बात ये है कि टेस्ला भारत में डीलरशिप मॉडल नहीं अपनाएगी, बल्कि अपने इंटरनेशनल फॉर्मूले के अनुसार सीधी कंपनी-ऑपरेटेड बिक्री करेगी। कंपनी भारत में आगमन ऐसे समय में आई है, जब वह ग्लोबल मार्केट शेयर खो रही है। 2025 के पहले तीन महीनों में टेस्ला (Tesla) ने 384,122 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल से करीब 60,000 कम हैं।
भारत में मैन्युफैक्चरिंग पर सस्पेंस
अभी तक टेस्ला ने स्थानीय निर्माण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। फिलहाल ये कारें सीधे शंघाई से आयात हो रही हैं। अगर भविष्य में टेस्ला (Tesla) भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करती है तो कीमतों में गिरावट आ सकती है। दमदार रेंज, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू के साथ टेस्ला (Tesla) Model Y एक शानदार इलेक्ट्रिक SUV है। लेकिन, 60 लाख रुपए से 68 लाख रुपए की कीमत पर यह सिर्फ एक “लक्जरी प्रीमियम EV” ग्राहकों के लिए है।
(मंजू कुमारी)