Budh Vakri 2025 Rashifal: 18 जुलाई से 11 अगस्त तक क्या करें, क्या न करें?

18 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक वक्री बुध का गोचर 12 राशियों पर क्या असर डालेगा? जानिए सभी राशियों के लिए ज्योतिषीय फल और उपाय।

Updated On 2025-07-16 10:48:00 IST

Budh Vakri 2025 Rashifal: बुध ग्रह 18 जुलाई को कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं। बुध के वक्री होने की वजह से हमारे सोचने, समझने, बोलेने और निर्णय लेने की झमता पर असर पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलता है तो वहीं कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह असर 11 अगस्त तक देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस वक्री बुध के असर और उपाय सभी 12 राशियों के लिए।

मेष राशि

घर-परिवार और माता के मामलों में संतुलन जरूरी होगा। भूमि या वाहन से लाभ संभव है, पर मेहनत से ही मिलेगा।

उपाय: हरे रंग से परहेज करें।

वृष राशि

भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और प्रभावशाली संवाद से सफलता मिलेगी।

उपाय: बुधवार को शहद मिट्टी के बर्तन में भरकर एकांत स्थान पर दबा दें।

मिथुन राशि

आर्थिक लाभ होगा और शत्रु दूर रहेंगे, बौद्धिक क्षमता बनी रहेगी।

उपाय: हरे मूंग मंदिर में दान करें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन विदेश यात्रा से बचें और संतान पर ध्यान दें।

उपाय: कन्या को आशीर्वाद दें और उपहार दें।

सिंह राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखें, नौकरी और आमदनी में उतार-चढ़ाव संभव।

उपाय: गाय की सेवा करें।

कन्या राशि

इच्छाएं पूरी होंगी, अचानक लाभ संभव है।

उपाय: केसर का तिलक लगाएं।

तुला राशि

करियर और पिता की सेहत पर असर पड़ सकता है।

उपाय: सुबह फिटकरी से दांत साफ करें।

वृश्चिक राशि

भाग्य का साथ मिलेगा, नई चीजें सीखने का अवसर।

उपाय: चांदी की वस्तु साथ रखें।

धनु राशि

सेहत और सोच दोनों सकारात्मक रहेंगे।

उपाय: हरी चीजें मंदिर में दान करें।

मकर राशि

जीवनसाथी से विवाद की आशंका, रिश्तों में धैर्य रखें।

उपाय: पीले धागे को गले में धारण करें।

कुंभ राशि

मित्र सहयोगी होंगे, और संवाद से काम बनेगा।

उपाय: तांबे का सिक्का गले में पहनें।

मीन राशि

पढ़ाई, संतान और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News