Yaddasht Badhane Ke Upay: भूलने की है गंभीर बीमारी, तो हर उम्र के हिसाब से इस तरह करें उपाय

कुंडली में बुध मजबूत होने की स्तिथि में जातक तीक्ष्ण बुद्धि और कुशाग्रता से परिपूर्ण होता है। ऐसे जातकों को भूलने की बीमारी और खराब निर्णय क्षमता का सामना नहीं करना पड़ता,

By :  Desk
Updated On 2024-06-18 21:11:00 IST
बुध ग्रह को बुद्धि और ज्ञान का ही कारक माना गया है।

Budh Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस भी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्तिथि मजबूत होती है, उसकी स्मरण शक्ति काफी तेज रहती है। दरअसल, बुध ग्रह को बुद्धि और ज्ञान का ही कारक माना गया है। यही वजह है कि कुंडली में बुध मजबूत होने की स्तिथि में जातक तीक्ष्ण बुद्धि और कुशाग्रता से परिपूर्ण होता है। ऐसे जातकों को भूलने की बीमारी और खराब निर्णय क्षमता का सामना नहीं करना पड़ता, जो अक्सर लोगों के साथ जीवन में होता है। इसलिए यदि आप अपनी कुंडली में बुध की स्तिथि मजबूत करना चाहते है, तो आपको चंद्रमा और शनि को भी राजी करना होगा। जानते है बुध के उपाय। 

बच्चों की याददाश्‍त बढ़ाने के उपाय
(Baccho Ki Yadashat Badane Ke Upay) 

  • - छोटे बच्चे जो स्वयं जल चढ़ाने में असमर्थ है, उन्हें सुबह के समय सूर्य देव के सामने खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए। 
  • - छोटे बच्चों को गायत्री मंत्र याद करवाना चाहिए। इसके बाद उसका निरंतर जाप करवाएं। ऐसा करने से उसकी याददाश्‍त तेज होगी। 
  • - 12 साल तक के बच्चों को सुबह के समय सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद उनकी उम्र के हिसाब से गायत्री मंत्र जाप करवाएं। 

किशोर के लिए याददाश्‍त बढ़ाने के उपाय
(Kishor Ke Liye Yadashat Badane Ke Upay) 

  • - 13 से 21 वर्ष की आयु के किशोर सूर्योदय के पहले स्नान कर ॐ नमः शिवाय का पाठ करें, तो याददाश्त में तेजी देखने को मिलती है। 
  • - 13 से 21 वर्ष की आयु के किशोर सूर्योदय के पहले नहीं नहा पा रहे है, तो उन्हें जब भी नहाये उसके बाद ॐ नमः शिवाय का पाठ करें। 

वृद्धावस्था में याददाश्‍त बढ़ाने के उपाय
(Vradhavastha me Yadashat Badane Ke Upay) 

  • - पचास की उम्र से अधिक लोगो को याददाश्‍त बढ़ाने के लिए गाय को नियमित चारा खिलाना चाहिए। ... अथवा चारे का गौशाला में दान करें। 
  • - पचास की उम्र से अधिक लोगो को याददाश्‍त बढ़ाने के लिए सूर्योदय के समय गायत्री मंत्र का जाप कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News