Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा में कभी भी न रखें ये 5 चीजें, अगर की भूल तो कंगाली आने से रोक नहीं पाओगे

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हर व्यक्ति के जीवन में घर बनाने से लेकर उसमें रखने वाली चीजों तक वास्तु शास्त्र विशेष महत्त्व रखता है। इसमें

By :  Desk
Updated On 2024-06-15 22:32:00 IST
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हर व्यक्ति के जीवन में घर बनाने से लेकर उसमें रखने वाली चीजों तक वास्तु शास्त्र विशेष महत्त्व रखता है। इसमें बताये गए नियमों की पालना करने से व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है। यदि कोई वास्तु के अनुसार कार्य न करें तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते है वास्तु अनुसार घर की 5 चीजों की दिशाओं के बारे में। 

भारी भरकम चीजें

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा का संबंध मां लक्ष्मी और कुबेर देवता से है। इसलिए घर की इस दिशा में कभी भी भारी-भरकम वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। कहते है, जो भी व्यक्ति इस तरह की भूल करता है उसके परिवार से सुख-समृद्धि चली जाती है। साथ ही उसे आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। 

जूते-चप्पल का वास्तु नियम 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर की उत्तर दिशा में जूते-चप्पल रखना अशुभ होता है। कहा जाता है कि, जो व्यक्ति इस तरह की भूल करता है उसके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में क्लेश की स्तिथि बनी रहती है। 

बंद दीवार का वास्तु नियम 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर की उत्तर दिशा भूलकर भी बंद दीवार का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। यह दिशा देवी लक्ष्मी के आगमन की दिशा होती है। यही वजह है कि अधिकांश घरों में आपको उत्तर दिशा में खिड़की अथवा दरवाजे देखने को मिलते है। 

कूड़ेदान का वास्तु नियम 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। कहते है, जो भी व्यक्ति इस तरह की गलती करता है उसके घर से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है। इससे उसे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। 

शौचालय का वास्तु नियम 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी शौचालय नहीं बनवाना चाहिए। कहते है, जो भी व्यक्ति इस तरह की गलती करता है उसके जीवन में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।  घर की उत्तर दिशा में शौचालय सनातन धर्म में अशुभ माना गया है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News