Vinayaka Chaturthi 2025: 1 मई को मनाई जायेगी वैशाख विनायक चतुर्थी, नोट करें पूजन मुहूर्त, विधि व उपाय

वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी भगवान गणपति को समर्पित है। मई महीने की पहली तारीख को पड़ रही वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को 'वैशाख विनायक चतुर्थी' कहा जाएगा। इस दिन गणपति जी क

By :  Desk
Updated On 2025-04-30 22:58:00 IST
वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को 'वैशाख विनायक चतुर्थी' कहा जाएगा।

Vaishakh Vinayaka Chaturthi 2025 : वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी भगवान गणपति को समर्पित है। मई महीने की पहली तारीख को पड़ रही वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को 'वैशाख विनायक चतुर्थी' कहा जाएगा। इस दिन गणपति जी के निमित्त व्रत रखने और उनकी विधिवत पूजा-आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, वैशाख विनायक चतुर्थी 30 अप्रैल 2025 दोपहर 2:13 से शुरू होकर 1 मई 2025 सुबह 11:23 तक रहने वाली है। उदयातिथि को देखते हुए 'वैशाख विनायक चतुर्थी व्रत' 1 मई 2025 गुरुवार को रखा जायेगा। चलिए जानते है पूजन के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय के बारे में- 

वैशाख विनायक चतुर्थी 2025 पूजन मुहूर्त
(Vaishakh Vinayaka Chaturthi Puja Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त - 1 मई सुबह 04:14 से सुबह 04:57 तक। 
  • अभिजित मुहूर्त - सुबह 11:52 से सुबह 12:45 तक। 
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 14:31 से दोपहर 15:24 तक। 
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 18:55 से शाम 19:17 तक। 
  • अमृत काल - सुबह 06:16 से सुबह 07:44 तक। 
  • रवि योग - सुबह 05:40 से सुबह 14:21 तक। 

वैशाख विनायक चतुर्थी 2025 चौघड़िया मुहूर्त
(Vaishakh Vinayaka Chaturthi Choghadiya Muhurat)

  • शुभ - उत्तम 05:40 से 07:20 तक। 
  • चर - सामान्य 10:39 से 12:18 तक। 
  • लाभ - उन्नति 12:18 से 13:58 तक। 
  • अमृत - सर्वोत्तम 13:58 से 15:37 तक। 
  • शुभ - उत्तम 17:17 से 18:56 वार वेला तक। 
  • अमृत - सर्वोत्तम 18:56 से 20:17 तक। 

वैशाख विनायक चतुर्थी 2025 पूजा विधि
(Vaishakh Vinayaka Chaturthi Puja Vidhi)

वैशाख विनायक चतुर्थी के दिन गणपति जी जलाभिषेक करें। अब वस्त्र और आभूषणों से गणपति जी को सुसज्जित करें। इसके बाद बप्पा को पीले चंदन का तिलक लगाएं। इसके बाद पीले रंग के फूल, अक्षत, कलवा और दूर्वा अर्पित करें। साथ ही व्रत का संकल्प लें। इसके पश्चात धूप और घी के दीपक से आरती करें। भोग में भगवन को फल और लड्डु चढ़ा सकते है। पूजा के अंत में गणेश चालीसा का पाठ करें और भगवान से अपनी भूलवश गलतियों की क्षमा याचना करें। 

वैशाख विनायक चतुर्थी 2025 उपाय
(Vaishakh Vinayaka Chaturthi Upay)

वैशाख विनायक चतुर्थी के दिन धन वृद्धि के लिए ऋणहर्ता गणेश स्रोत का पाठ अवश्य करें। साथ ही गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। इससे लाभ मिलता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News