Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 8 वालों का जीवनसाथी के साथ गुजरेगा दिन, इन जातकों को मिल सकती है खुशखबरी
27 June ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 27 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का भविष्यफल।
27 June ka Ank Rashifal: आज 27 जून 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/06/2024, 2+7+6+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें गुरुवार यानी 27 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक खास रहेगा। आज जो लोग व्यापार करते हैं, उन लोगों को तरक्की प्राप्त हो सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम आज होने की संभावना है। वहीं पर आज कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आज का दिन दोस्तों के साथ बीतने की संभावना है। धन खर्च भी होगा, परंतु स्वास्थ्य से भरपूर रहेंगे।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। कार्य को लेकर के चिंतित हो सकते हैं। कार्य को करने का प्रयास भी करेंगे, परंतु समय के कारण पूरा नहीं कर पाएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आप लोगों को जरूरत है, कि अपने परिवार के सदस्यों से बैठकर के वार्तालाप करें। आज धन को लेकर के चिंताएं समाप्त होने की संभावना है।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। वहीं आज के दिन कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतत हो सकते हैं, मगर कोई व्यक्ति चाहे वह आपके घर का हो या आपके ऑफिस का यह चिंता हल कर सकता है। इसलिए अपनी मन की बात दूसरों से आज अवश्य करें, ताकि आपकी बात का हल आपको मिल जाए। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: हल्का पीला
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। वहीं पर आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। आज आपको उन सारी चीजों से छुटकारा प्राप्त होगा, जो आपको नुकसान पहुंचा रही हैं। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। धन आपका आज खर्चा होगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी से बहसबाजी हो सकती है। इसलिए इन सब चीजों से बचकर रहें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर आप चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपके जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। आज उनसे आप अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 55 शुभ रंग: हल्का गुलाबी
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। वहीं पर कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल