Aaj ka Ank Rashifal: 1 और 5 मूलांक वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ का मौका, इन जातकों को मिल सकती है खुशखबरी   

25 may ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 25 मई को कैसा रहेगा दिन। जानें अंक ज्योतिष के हिसाब से आज का भविष्यफल।

Updated On 2024-05-24 18:47:00 IST
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।

25 may ka Ank Rashifal: आज 25 मई 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/05/2024, 2+4+5+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 25 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। आज आपका मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। वहीं पर परिवार का हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित वाला हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर के चलें। आज आपकी माता के स्वास्थ्य को भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपको कुछ कार्य में नुकसान हो सकता है। आज का दिन थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के चिंताजनक हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तो के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए रिश्ते बन सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में भी हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। परंतु धनखर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज परिवार में भी आपकी खुशी को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपको किसी कार्य को लेकर के बधाई भी मिल सकती है। वहीं पर आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पार्टी का माहौल होगा। इसलिए धन भी खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। साथ ही आज आप अपने घर के लिए कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं। आज धन खर्च होने की संभावना है। घर के सदस्यों के अंदर खुशी की लहर दौड़ उठेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन मिलेगा।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। आज के दिन परिवार को समय दें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। आज जीवनसाथी से आपकी बातचीत कम हो पाएगी। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परंतु भाग दौड़ लगी रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने रिश्तेदारों से मेल मिलाप कर सकते हैं। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

Similar News