Aaj ka Ank Rashifal: इन 2 मूलांक वालों को करना होगा दिनचर्या में बदलाव, जानिए इन जातकों का कैसा गुजरेगा दिन
Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक यानी अंक ज्योतिष की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है। इसका अपना अलग ही महत्व होता है। यह हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 23 मार्च 2024 का अंक राशिफल।
23 March ka Ank Rashifal: आज 23 मार्च 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/03/2024, 2+3+3+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं।
डॉ. करिश्मा कौशिक (ज्योतिषाचार्य) के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक शनिवार यानी 23 मार्च 2024 का अंक राशिफल।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों के जीवन में भाग दौड़ बनी रहेगी। आज आप परेशान रह सकते हैं। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाएं, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वास्थ्य पर भी ध्यान देकर चलें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। धन को लेकर चिंता हो सकती है।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: गुलाबी
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। आज प्रेमी से आपकी मुलाकात हो सकती है। दिन में कहीं घूमने जा सकते हैं। आज लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। जिसकी वजह से आज के दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च हो सकता है ,परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: लाल
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी भी खुशहाल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज धन खर्च भी होगा, धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80, शुभ रंग: हल्का नीला
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहने की संभावना है। आज कार्य में मेहनत करने की बहुत आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 91, शुभ रंग: हल्का हरा
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आप की प्रशंसा कराएगा। सामान्य दिनों की तुलना में आज आप काफी खुशहाल रहेंगे। स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन चिंता की कोई आवश्यक्ता नहीं है। धन आने की भी संभावना है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान मंदिर में चालीसा जरूर पढें।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: पीला
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन आप नया कार्य करने को सोच सकते हैं। आज आपके मन में प्रशंसा आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों के लिए सरप्राइज मिल सकता है। आज उनका दिन अच्छा गुजरेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: हल्का लाल
मूलांक 7 (MULANK 7)
मूलांक 7 वाले जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज समान्य रहेगी।
लकी नंबर: 32 शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 8 (MULANK 8)
मूलांक 8 वालों का आज का दिन यादगार रह सकता है क्योंकि आज आप कार्य में कुछ नया आरंभ कर सकते हैं। प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है। जिसकी वजह से आपके और प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 24 शुभ रंग: पीला
मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वाले आज से किसी मिशन की शुरुआत कर सकते हैं। जिसके लिए काफी समय पहले से सोच रहे थे। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा ज्यादा सुधार रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या से काफी खुश रहेंगे। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं।
लकी नंबर: 91 शुभ रंग: हल्का नीला