Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 3 वालों को मिलेगी खुशखबरी, इन जातकों का रह सकता है उतार-चढ़ाव भरा दिन
Aaj 21 April 2024 ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 21 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। जानिए मूलांक के माध्यम से आज का भविष्यफल।
21 April ka Ank Rashifal: आज 21 अप्रैल 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/04/2024, 2+1+4+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें रविवार यानी 21 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद ही आपको किसी भी कार्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: संतरा
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें, ताकि बाहरी बातों से आप दूर रहें और आपको तनाव न हो। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हरा
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: पीला
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज हम अपने मित्र के साथ समय जरूर बिताएं। आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: सफेद
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। इसलिए आज के दिन आप कोई भी टेंशन न लें। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं दूर हो सकती हैं। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: काला
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपका दिल खुश रहेगा। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: सफेद
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों का ध्यान रखकर चलें। परिवार में भी कोई खुशखबरी आ सकती है। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: गुलाबी
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर के किसी पर भरोसा ना करें। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य आने वाले समय में ठीक हो जाएगा। आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: हल्का नीला
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। कार्य क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल