Aaj 13 September ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ, यहां पढ़ें सभी जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

Aaj 13 September ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 13 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का राशिफल।

Updated On 2024-09-12 21:45:00 IST
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।

13 September ka Ank Rashifal: आज 13 सितंबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/09/2024, 1+3+9+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 13 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से मेल-मिलाप हो सकता है। वहीं पर जो लोग व्यापार हैं, उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती है। परिवार में भी कोई समस्या आपके सामने आ सकती है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
लकी नंबर: 8,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। दिन को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता समाप्त हो सकती है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं।
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए मंदिर जरूर जाएं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। परिवार को भी ध्यान दे पाएंगे। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 45,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए समय बेहतर होगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आज के दिन परिवार के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर आज धन से संबंधित चिंताएं हल होगी। परिवार में आज धन आने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े कार्य आज आपको लाभ दे सकता है। छात्रों को लेकर दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं।
लकी नंबर: 23,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। घर परिवार में खुशहाली रहेगी। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। कुछ चीजों को लेकर चिंताएं खत्म हो सकती हैं खास तौर से धन को लेकर। व्यापार में भी आज कुछ नई खुशखबरी आ सकती है। पार्टनर का साथ मिलेगा। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 25       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर परिवार में भी आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है। वहीं पर आज कोशिश करें, कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 25      शुभ रंग:  चैती

Similar News