Ravivar ke Upay: रविवार का ये उपाय दूर करेगा नौकरी-व्यापार में आ रही परेशानियां, सूर्यदेव को ऐसे करें प्रसन्न

जिन लोगों को नौकरी और व्यापार में सफलता चाहिए, उन लोगों को रविवार के दिन विशेष उपाय करने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन श्री सूर्योष्टकम् का पाठ करना

By :  Desk
Updated On 2024-04-27 21:16:00 IST
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन श्री सूर्योष्टकम् का पाठ करना चाहिए।

Ravivar ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। ऐसे ही रविवार भगवान सूर्य देव को समर्पित दिन हैं। इस दिन सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन की समस्त परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। रविवार के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। साथ ही 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र जाप करें। 

जिन लोगों को नौकरी और व्यापार में सफलता चाहिए, उन लोगों को रविवार के दिन विशेष उपाय करने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन श्री सूर्योष्टकम् का पाठ करना चाहिए। इसे करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती है और उसे कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होती है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्योष्टकम् का पाठ रविवार के दिन करने से व्यक्ति के करियर में आ रही सभी अड़चनें दूर होने लगती है। ऐसे साधकों को सूर्य देव की कृपा से जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। सूर्योष्टकम् का पाठ का उपाय साधकों को लगातार 7 रविवार जरूर करना चाहिए। 

सूर्याष्टकम पाठ करने की विधि 

सूर्य अष्टकम स्तोत्र का पाठ करने के लिए रविवार के दिन सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। अब साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इसके बाद जल में अक्षत, लाल चंदन, फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देवें। इसके पश्चात एक आसन पर बैठकर भक्तिभाव और सच्चे मन से सूर्याष्टकम का पाठ करें। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही नमक का त्याग कर सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो यह पाठ अवश्य करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Similar News