Maha Shivratri 2025: पूरे 100 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे 2 राजयोग, इन 3 राशियों की होगी चांदी

इस वर्ष 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार 100 साल बाद इस दिन शश और मालव्य राजयोग निर्मित हो रहा है। इनमें शुक्र ग्रह उच्च

By :  Desk
Updated On 2025-02-23 20:55:00 IST
शुक्र ग्रह उच्च राशि में संचऱण कर 'मालव्य राजयोग' और शनि देव 'शश राजयोग' बना रहे हैं।

Shash And Malavya Rajyog on Maha Shivratri 2025: इस वर्ष 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार 100 साल बाद इस दिन शश और मालव्य राजयोग निर्मित हो रहा है। इनमें शुक्र ग्रह उच्च राशि में संचऱण कर 'मालव्य राजयोग' और शनि देव 'शश राजयोग' बना रहे हैं। इन दोनों राजयोगों के शुभ प्रभाव से राशिचक्र की कुछ राशियों का भाग्य उदय हो सकता है। जिसके फलस्वरूप इन राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और इनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

मकर राशि (Makar Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव से मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इन जातकों को कारोबार में आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। निवेश करने से भविष्य में लाभ होगा। अटका हुआ धन मिलने से प्रसन्नता होगी। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

कुंभ राशि के लोगों के लिए शश और मालव्य राजयोग अच्छे दिनों की शुरुआत लाने वाला है। इन जातकों के व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन योग और यात्रा के योग बनने वाला है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शश और मालव्य राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की मिलने की प्रबल संभावना है। मीडिया, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े जातकों को अधिक लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है। भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News