Shani Gochar: 2027 में होगा शनि का मेष राशि में गोचर? इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां
ज्योतिष के अनुसार शनिदेव सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह है। शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए ढाई साल का समय लेते है। इस समय शनिदेव मीन राशि में विराजमान है, ले
Next Shani Gochar Kab Hoga : ज्योतिष के अनुसार शनिदेव सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह है। शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए ढाई साल का समय लेते है। इस समय शनिदेव मीन राशि में विराजमान है, लेकिन अब साल 2027 में मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। साल 2027 में शनिदेव एक नहीं बल्कि दो बार राशि परिवर्तित करेंगे, इससे साढ़ेसाती की राशि स्थिति भी बदल जायेगी। मौजूदा समय में मीन, कुंभ और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है।
साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती कुंभ राशि पर से खत्म हो जायेगी। हालांकि, मेष और मीन राशि पर इसका प्रभाव बना रहेगा। साथ ही वृषभ राशि पर ही साढ़ेसाती का प्रभाव प्रारंभ हो जाएगा। साल 2027 में मेष राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू होगा, जो जातकों के लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। वहीं, वृषभ राशि के लिए यह साढ़ेसाती का पहला चरण होगा। इस तरह से कुल 3 राशियों पर साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखा जाएगा।
2027 में शनि के मेष गोचर से प्रभावित होने वाली राशियां
(Effected Zodiac Signs by Shani Gochar 2027)
कुंभ राशि - साल 2027 आते ही 3 जून को कुंभ राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जायेगी। इसी के साथ इन जातकों के जीवन में चल रहे दुखों का भी अंत हो जाएगा। साथ ही बुरे समय से जो कुछ सीखा था, वो अब सफलता दिलवाने में आपकी मदद करेगा। जीवनशैली भी पहले से बेहतर होती चली जायेगी।
मेष राशि - साल 2027 आते ही मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा। इससे जीवन में चल रही परेशानियों की संख्या में भी इजाफा होगा। फिलहाल तो इन पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, जिससे परेशानियां थोड़ी कम रहेगी। इस दौरान संयम और धैर्य से काम लें, अच्छा रहेगा।
मीन राशि - साल 2027 में मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा। इस वजह से इनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।