Shani Gochar 2025: इन 3 राशियों में तांबे के पाए पर चल रहे शनिदेव, दिन-रात नोटों में खेल रहे जातक

ज्योतिष गणना के अनुसार, शनिदेव अभी मीन राशि में है। बीते दिनों शनिदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया था, जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है। इस गोचर के बाद शनिदेव चुनिंदा 3 राशि

By :  Desk
Updated On 2025-04-08 07:39:00 IST
शनिदेव ही है जो एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए सबसे अधिक समय लेते है।

Shani Gochar 2025, Shani Ka Paya Lucky Zodiacs: ज्योतिष गणना के अनुसार, शनिदेव अभी मीन राशि में है। बीते दिनों शनिदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया था, जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है। इस गोचर के बाद शनिदेव चुनिंदा 3 राशियों में तांबे के पाए पर चल रहे हैं। शनिदेव का तांबे के पाए पर चलना शुभ होता है। इसकी वजह से जातकों को करियर में तरक्‍की और कारोबार में धन लाभ होगा। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

मिथुन राशिफल 2025 शनि गोचर
(Gemini Horoscope 2025 Saturn Transit)

शनिदेव मिथुन राशि में तांबे के पाए पर चल रहे है। इसके शुभ प्रभाव से मिथुन जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। साथ ही कारोबार में नई-नई डील्स मिलेंगी, जिससे जबरदस्त मुनाफा होने जा रहा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे है। धन निवेश के लिए यह अच्छा समय चल रहा है।  

कन्‍या राशिफल 2025 शनि गोचर
(Virgo Horoscope 2025 Saturn Transit)

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का तांबे के पाए पर चलना एक शुभ संकेत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी परिवर्तन का योग बन रहा है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। कन्या के विवाहित जातकों को संतान की तरफ से अच्छी सूचनाओं की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी भी होगी। 

मकर राशिफल 2025 शनि गोचर
(Capricorn Horoscope 2025 Saturn Transit)

शनि की तांबे के पाए पर चाल मकर जातकों को लाभान्वित करेगी। इन जातकों को पहले जो साढ़ेसाती चल रही थी, वो भी ख़त्म हो चुकी है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। करियर में तरक्की होगी और पद-प्रतिष्ठा भी मिलेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News