Aja Ekadashi Upay 2024: संतान प्राप्ति के लिए अजा एकादशी पर करें इस मंत्र का जाप, जल्द गूंजेगी किलकारियां

वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को मनाई जायेगी। अजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किय

By :  Desk
Updated On 2024-08-27 23:05:00 IST
अजा एकादशी व्रत के दिन महिला को विशेष रूप से संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।

Aja Ekadashi Upay 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को मनाई जायेगी। अजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी व्रत के दिन संतान सुख प्राप्ति लिए उपाय कर सकते है। चलिए जानते है संतान सुख प्राप्ति लिए अजा एकादशी का उपाय। 

संतान सुख प्राप्ति लिए अजा एकादशी उपाय
(Putra Prapti Ke Liye Aja Ekadashi Upay) 

हर महीने में दो एकादशी आती है, लेकिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी इनमें बेहद ख़ास महत्त्व रखती है। अजा एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधकों पर रहती है। यह व्रत निसंतान दम्पत्तियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस व्रत को करने से निसंतान महिला मातृत्व सुख को भोग सकती है। इसके लिए उसे इस व्रत को विधिवत नियम अनुसार पूरा करना होगा। चलिए जानते है कैसे - 

यदि आप सुहागिन महिला है, और आपको संतान का सुख प्राप्त नहीं हो रहा है, तो इस व्रत को कर सकती है। इसके लिए अजा एकादशी व्रत के दिन महिला को विशेष रूप से संतान गोपाल मंत्र (Santan Gopal Mantra) का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि, इस मन्त्र का 108 बार जाप करने से लाभ मिलता है। 

संतान गोपाल मंत्र 
(Santan Gopal Mantra)

‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News