Vastu Tips for Money: पर्स में पैसे रखते समय ना करें ये गलतियां, झेलना पड़ेगा मां लक्ष्‍मी का क्रोध

मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में विभिन्न परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए धन को मा

By :  Desk
Updated On 2024-04-05 19:27:00 IST
अधिकांश लोग पर्स में पैसे रखते समय कई तरह की गलतियां करते है, जिनकी वजह से मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके बताये गए है। साथ ही धन-दौलत कमाने और उसे संभाल कर रखने के भी कई नियम है, जिनकी पालना करना जरुरी माना गया है। जो व्यक्ति अपने जीवन में रूपये-पैसो की कद्र नहीं करता है, मां लक्ष्मी उससे नाराज हो जाती है। अधिकांश लोग पर्स में पैसे रखते समय कई तरह की गलतियां करते है, जिनकी वजह से मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है। 

मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में विभिन्न परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए धन को मान देना और उसका सदुपयोग करने से ही जीवन की तरक्की संभव है। चलिए जानते है उन गलतियों के बारे में- 

धन को लेकर न करें ऐसी गलतियां 

- अक्सर लोगों को देखा जाता है कि, वह नोट गिनते समय थूक का प्रयोग करते है। यह नोट गिनने का बिल्कुल गलत तरीका है, जिससे मां लक्ष्मी नाराज होती है। कहते है नोट में थूक लगाने से धन का अपमान होता है। ऐसा करने वाले लोग कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझते रहते है। 

- अधिकांश लोगों को अपने वॉलेट में नोट तोड़-मरोड़कर रखने की आदत होती है, जोकि बिल्कुल गलत मानी जाती है। यह आदत मां लक्ष्मी की नाराजगी की वजह बनती है। इससे धन का अपमान होता है। ऐसे में हमेशा अपने पर्स में नोटों को सीधा ही रखना चाहिए। साथ ही पर्स को पीछे की जेब में न रखें। 

- पर्स में पुराने बिल, बेवजह के कागज, नुकीली चीज रखना भी एक बड़ी गलती है। यह गलती आपकी आर्थिक स्तिथि पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसके अलावा कभी भी अपने पर्स या वॉलेट को जूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए। इस तरह की गलतियों से मां लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है।

Similar News