Neelam Gemstone: शनि की महादशा, अंतर्दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या को दूर करेगा यह रत्न, जानें इसके बारे में

रत्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष लगा होता है, उन्हें नीलम धारण करना चाहिए। कुंभ और मकर राशि के जातकों के लिए यह रत्न शुभ माना गया है। इसके अलावा वृष

By :  Desk
Updated On 2024-05-27 18:55:00 IST
शनि की महादशा, अंतर्दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या को दूर करने के लिए नीलम धारण करें।

Neelam Gemstone: रत्न शास्त्र में अलग-अलग 9 तरह के रत्नों के बारे में बताया गया है। इन रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए जातकों को राशि अनुसार रत्न धारण करने चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते है तो जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। इसी कड़ी में हम बात कर रहे है नीलम रत्न की, जिसका संबंध शनि ग्रह  से होता है। चलिए जानते है नीलम रत्न किन लोगों के लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ। साथ ही जानते है इसके फायदे-नुकसान के बारे में और यह किस राशि के लोगों को शुभ परिणाम देता है। 

नीलम रत्न धारण करने के फायदे
(Neelam Pehanne ke Fayde) 

  • - नीलम रत्न धारण करने व्यक्ति की आर्थिक स्तिथि मजबूत होने लगती है। 
  • - नीलम रत्न धारण करने से मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने में कारगर होता है। 
  • - घबराहट और अज्ञात डर के साये में जी रहे लोगों के लिए नीलम रत्न शुभ होता है। 
  • - शनि की महादशा, अंतर्दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या को दूर करने के लिए नीलम धारण करें। 

नीलम रत्न पहनने के नियम
(Neelam Pehanne ke Niyam) 

  • - नीलम रत्न कम से कम 6 से 7 रत्ती का ही धारण करना चाहिए। 
  • - नीलम रत्न को धारण करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम होता है। 
  • - सीधे हाथ की मध्यमा अंगुली में ही नीलम रत्न को धारण करना चाहिए। 
  • - पंचधातु या फिर चांदी में जड़वाकर ही नीलम रत्न को धारण करना चाहिए। 
  • - नीलम अंगूठी को धारण करने से पहले गाय के दूध और गंगाजल में शुद्ध करें। 

नीलम किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ? 
(Neelam Ratna Shubh Ashubh Rashifal) 

रत्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष लगा होता है, उन्हें नीलम धारण करना चाहिए। कुंभ और मकर राशि के जातकों के लिए यह रत्न शुभ माना गया है। इसके अलावा वृषभ और तुला राशि के लोग भी नीलम धारण कर सकते है। वहीं दूसरी तरफ रत्न शास्त्र के अनुसार कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को नीलम धारण नहीं करना चाहिए। इन राशि के लोगों को शारीरिक कष्ट और दुर्घटनाएं झेलनी पड़ सकती है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

Similar News