Moonga Gemstone: मंगल ग्रह को मजबूत करता है मूंगा रत्न, जानें इसे धारण करने के फायदे और नुकसान

रत्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें मूंगा धारण करना चाहिए। मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह रत्न शुभ माना गया है। इ

By :  Desk
Updated On 2024-05-27 17:54:00 IST
मूंगा रत्न धारण करने से व्यक्ति को लग रहे अनजाने अथवा अज्ञात डर से मुक्ति मिलती है।

Moonga Pehanne ke Fayde: रत्न शास्त्र में अलग-अलग 9 तरह के रत्नों के बारे में बताया गया है। इन रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए जातकों को राशि अनुसार रत्न धारण करने चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते है तो जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। इसी कड़ी में हम बात कर रहे है मूंगा रत्न की, जिसका संबंध मंगल ग्रह से होता है। मूंगा रत्न को अंग्रेजी में कोरल के नाम से जाना जाता है। चलिए जानते है मूंगा किन लोगों के लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ। साथ ही जानते है इसके फायदे और नुकसान के बारे में। 

मूंगा रत्न धारण करने के फायदे
(Moonga Pehanne ke Fayde)

  • - मूंगा रत्न धारण करने से व्यक्ति को जीवन में इच्छित लक्ष्य तक पहुंचने की राह प्राप्त होती है। 
  • - मूंगा रत्न धारण करने से व्यक्ति को लग रहे अनजाने अथवा अज्ञात डर से मुक्ति मिलती है। 
  • - मेडिकल, इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए मूंगा रत्न पहनना चाहिए। 
  • - जिन लोगों को डरावने स्वप्न आते है और जिनकी नींद पूरी नहीं होती, उन्हें मूंगा पहनना चाहिए। 
  • - मांगलिक दोष के बुरे प्रभाव से जूझ रहे लोगों को मूंगा रत्न धारण करना शुभ माना गया है। 

मूंगा रत्न पहनने के नियम
(Moonga Pehanne ke Niyam)

  • - मूंगा रत्न कम से कम 7 से 8 रत्ती का ही धारण करना चाहिए। 
  • - मूंगा रत्न को चांदी की अंगूठी में जड़वाकर ही पहनना चाहिए। 
  • - मूंगा रत्न को धारण करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है। 
  • - मूंगा को अनामिका अंगुली यानी रिंग फिंगर में पहनना चाहिए। 

मूंगा किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ? 
(Moonga Ratna Shubh Ashubh Rashifal) 

रत्न शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें मूंगा धारण करना चाहिए। मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह रत्न शुभ माना गया है। इसके अलावा जिन लोगों के लग्न में सिंह, धनु, मीन हो, वे भी मूंगा धारण कर सकते है। वहीं दूसरी तरफ रत्न शास्त्र के अनुसार मकर और धनु राशि के जातकों को मूंगा धारण नहीं करना चाहिए। इन राशि के लोगों को अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News