Moon transit in Virgo: शनिवार को बन रहे हैं पंच महायोग, 5 राशि वालों को होगा महा लाभ 

Moon transit in Virgo: शनिवार को शश राजयोग, गजकेसरी योग और शोभन योग के साथ पूर्वाफाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहे हैं। कुंडली में एक साथ पांच महायोग का बनना अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

By :  Dilip
Updated On 2025-01-18 14:31:00 IST
शनिवार को बन रहे हैं पंच महायोग, 5 राशि वालों को होगा महा लाभ

Moon transit in Virgo: कुंडली में एक साथ पांच महायोग का बनना अत्यंत शुभ माना जाता है। चंद्रमा का शनिवार (18 january 2025) को कन्या राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि भी है। ज्योतिष काल गणना के अनुसार, शनिवार को शश राजयोग, गजकेसरी योग और शोभन योग के साथ पूर्वाफाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहे हैं। एक दिन में पांच योग होने से ये एक महायोग बन गया है। खास बात तो यह है कि देवगुरु बृहस्पति की चन्द्रमा पर पंचम दृष्टि होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। वैसे इस महासंयोग का सभी राशियों पर असर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इस महायोग का विशेष लाभ मिल सकता है। जानिए वो भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मिथुन राशि (Moon transit in Virgo): इस राशि के नौकरीपेशा वाले जातकों को कार्यस्थल पर विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। अधिकारियों एवं सहकर्मियों का भी इन्हें सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ घूमने पिकनिक आदि का योग बन रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। निवेश से लाभ होगा। 

सिंह राशि (Moon transit in Virgo): इस राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की सराहना होगी। राजनीति में सक्रिय लोगों को कोई बड़ी जिमेदारी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं। समय अनुकूल है, इसका भरपूर फायदा उठाएं।   

तुला राशि (Moon transit in Virgo): इस राशि के जातकों के पूर्व में अटके हुए कई काम बन सकते हैं।  विवाह का प्रयास कर रहे जातकों को विवाह संबंधों में सफलता प्राप्त हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति से पुराना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में लाभ मिलने की संभावना है। 

मकर राशि (Moon transit in Virgo): इस राशि जातकों के लिए रियल एस्टेट में पैसा निवेश करने के लिए सही समय है। कार्यस्थल का माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आगे प्रमोशन की स्थिति बनेगी। अचानक से धन लाभ होने की वजह से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। 

मीन राशि (Moon transit in Virgo): आज मीन राशि के जातक जो भी कार्य करेंगे, उसमें उन्हें उम्मीद से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त करने की योग हैं।  विदेश यात्रा या वीजा के लिए प्रयास कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है। खर्च की अधिकता रह सकती है. धार्मिल स्थल की यात्रा के योग हैं। किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं, तो उसमें भी लाभ मिलने के योग हैं। 

डॉ. गौरव कुमार दीक्षित, पीएचडी (गोल्ड मेडलिस्ट), ज्योतिषाचार्य/न्यूमेरोलोजिस्ट/वास्तु विशेषज्ञ/टैरो कार्ड रीडर

Similar News