Money Vastu Tips: घर में रखी ये 3 चीजें आपको बना सकती है कंगाल, वास्तु अनुसार जान लें ये सभी नियम

वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष विज्ञान का ही एक भाग है। घर में रखी गईं चीजों का यदि वास्तु के हिसाब से सही रख-रखाव किया जाए तो, चीजें जीवन में खुद-ब-खुद सही होती चली जाती है।

By :  Desk
Updated On 2024-09-12 06:41:00 IST
घर में रखी ये 3 चीजें आपको बना सकती है कंगाल

Money Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष विज्ञान का ही एक भाग है। घर में रखी गईं चीजों का यदि वास्तु के हिसाब से सही रख-रखाव किया जाए तो, चीजें जीवन में खुद-ब-खुद सही होती चली जाती है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा उस परिवार के सदस्यों पर हमेशा बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में रखी तीन ऐसी चीजें है, जिन्हें कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। कहते है यदि ये खाली रहे तो, घर की बरकत चली जाती है यानी कि मां लक्ष्मी रूठ जाती है। 

घर में खाली नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

पानी बर्तन- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी के बर्तन कभी खाली नहीं रखने चाहिए। सनातन धर्म में पानी को भी मां लक्ष्मी का ही एक स्वरुप माना गया है। कहा जाता है, यदि आप पानी के बर्तन घर में खाली रखते है, तो धन की देवी आपसे क्रोधित हो जाती है और आपका सभी ऐश्वर्य आपसे छीन लेती है। 

अनाज- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई में अनाज के बर्तनों को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। यदि आप ऐसा करते है, तो इससे घर में दरिद्रता आने लगती है। विशेषकर ध्यान रखें, घर में चावल और आटा के बर्तन बिल्कुल खाली न रहने दें, इन्हें अशुभ माना गया है। 

खाली पर्स या तिजोरी- वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसे रखने वाली कोई भी जगह खाली नहीं रहनी चाहिए। विशेषकर पर्स और तिजोरी, जिन्हें खाली रखने से जीवन में कंगाली आती है। यदि आप भी ऐसी गलतियां कर रहे है, तो इन्हें अवश्य सुधार लें। इसके अलावा बेईमानी से कमाया धन भी तंगी लाता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News