Mercury Transit 2025: बुध ग्रह 9 जनवरी को बदलेंगे दिशा, 3 राशि वालों की धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Mercury Transit 2025: बुध ग्रह ने 4 जनवरी को राशि परिवर्तन किया और 9 जनवरी 2025 को अपनी दिशा बदलेंगे यानी उत्तर मार्गी से दक्षिण मार्गी हो जाएंगे। दिशा परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका जीवन धन-दौलत और खुशियों से भर जाएगा।

By :  Desk
Updated On 2025-01-04 16:38:00 IST
Mercury Transit: बुध ग्रह 9 जनवरी को बदलेंगे दिशा, 3 राशि वालों की धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

डॉ. गौरव कुमार दीक्षित पीएचडी (गोल्ड मेडलिस्ट), ज्योतिषाचार्य

Mercury Transit 2025: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का गोचर का बहुत बहुत मायने रखता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। नए साल की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध 4 जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में गोचर किया है। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। ये गोचर कई राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। 

इसके साथ ही बुध ग्रह गुरुवार (9 जनवरी 2025) को अपनी दिशा बदल देंगे यानी उत्तर मार्गी से दक्षिण मार्गी हो जाएंगे। बुध जब सीधी चाल चलते हैं या दिशा बदलते हैं, तो अच्छा फल प्रदान करते हैं। वैसे दिशा परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके जीवन में न सिर्फ खुशियां दस्तक देंगी, बल्कि धन-दौलत से तिजोरी भी भर जाएगी। कौन-सी हैं वो तीन भाग्यशाली राशियां? जानिए-

मिथुन राशि (Gemini): (Mercury Transit and direct)  मिथुन राशि के लिए बुध ग्रह का दिशा परिवर्तन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी खुद बुध देव है। ये समय आपको आर्थिक उन्नति के अवसर प्रदान करेगा। उच्च शिक्षा से संबंधित छात्रों को अपनी कला कौशल आदि का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। निवेश से लाभ की योग बनेंगे। अचानक कहीं से धनलाभ की स्थिति बनेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी नई योजना को आगे बढ़ाएं। 

यह भी पढ़ें: Mithun varshik Rashifal 2025: कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए साल 2025?, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक का फुल राशिफल

कन्या राशि  (Virgo): (Mercury Transit and direct)  बुध ग्रह की स्वयं दूसरी राशि कन्या है, इसलिए इस राशि को भी विशेष लाभ का योग है। व्यापार में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिसकी वजह से आपको धनलाभ होगा।  निवेश किए गए लाभ का योग है। परिवार एवं दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। परिवार और भाई बंधुओं से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें: Vrishabh ka varshik rashifal: कैसा रहेगा वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025?, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक का फुल राशिफल

तुला राशि (Libra): (Mercury Transit and direct)  बुध देव का दक्षिण दिशा में गमन तुला राशि के लोगों के लिए भी बहुत लाभदायक रहने वाला है। आमदनी में वृद्धि होगी। निवेश किए हुए धन से लाभ मिलेगा। यदि कोई डील अटकी हुई है, तो इस दौरान उसके फाइनल होने के पूरे चांसेज हैं। कोर्ट-कचहरी आदि में फंसे हुए किसी पुराने मुकदमे से राहत मिल सकती है। वर्कप्लेस पर सकारात्मक माहौल रहेगा एवं प्रमोशन आदि का योग है। इस दौरान आप किसी भी तरह के विवाद आदि में नहीं पड़ना है अन्यथा ये सुनहरा मौका हाथ से निकल सकता है। 

यह भी पढ़ें: Mesh Rashi ka Varshik Rashifal: कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए साल 2025?, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक का फुल राशिफल

उपाय: गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं। इसके अलावा गाय को 250 ग्राम मूंग उबाल कर चीनी और देशी घी मिलाकर खिलाएं। शुभता में वृद्धि होगी। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं, ग्रहों की चाल, और नक्षत्रों की गणनाओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News