Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर दूर होंगे जीवन के बड़े संकट, करें ये 5 चमत्कारिक उपाय
सनातन धर्म में माघ मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 बुधवार को पड़ रही है
Mauni Amavasya 2025 Upay: सनातन धर्म में माघ मास की अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 बुधवार को पड़ रही है। इस तिथि पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम स्नान किया जाएगा। यह बड़ा और मुख्य अमृत स्नान होने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में किया गया स्नान अश्वमेघ यज्ञ के समान परिणाम देने वाला होता है। इसके अलावा मौनी अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय कर कई तरह के दोष और कई परेशानियों का समाधान किया जा सकता है।
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग और नाग करण योग निर्मित हो रहे है। दोनों ही योग बेहद शुभ माने जाते है। इस दिन ये दोनों ही शुभ योग किसी भी जातक की कुंडली में बने पितृ दोष, कालसर्प दोष, नाग दोष, ग्रहण दोष आदि को दूर कर सकते है। जानते है कुछ उपायों के बारे में-
मौनी अमावस्या के उपाय
(Mauni Amavasya Ke Upay)
- - इस दिन ॐ नमो नारायणाय जपते हुए तुलसी के पौधे की 108 बार परिक्रमा करने से दरिद्रता दूर होती है।
- - कुंडली में जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर है, उन्हें इस दिन गाय को दही-चावल खिलाना चाहिए। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
- - जिन जातकों की कुंडली में सर्पदोष है, उन्हें मौनी अमावस्या पर चांदी के बने नाग-नागिन की विधिवत पूजा कर नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए
- - इस दिन जो भी स्त्री तुलसी या मां पार्वती पर सिंदूर चढ़ाकर अपनी मांग में लगाती है, वह अखंड सौभाग्यवती बनी रहती है।
- - निर्णय सिंधु व्यास के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान-ध्यान करने से सहस्त्र गौ दान का पुण्य मिलता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।