Mahashivratri 2025 Upay: 1 रुपए के सिक्के से करें ये खास उपाय, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

Mahashivratri 2025 Upay: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जा रहा है। अगर आप जीवन में आप रुपये-पैसे की तंगी से जूझ रहे है, तो 1 रुपए का सिक्का आपकी किस्मत बदल सकता है। बस, ये खास उपाय कर लें।

By :  Desk
Updated On 2025-02-25 21:32:00 IST
कुंडली में वास्तु दोष की वजह से भी जीवन में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है।

Mahashivratri 2025 Upay: 26 फरवरी 2025, बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में वास्तु दोष की वजह से भी जीवन में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। अगर आपके जीवन में आप रुपये-पैसे की तंगी से जूझ रहे है, तो महाशिवरात्रि के दिन 1 रूपये के सिक्के से विशेष उपाय कर सकते है। जो भी साधक ऐसा करता है, उसे महादेव की कृपा से परेशानी का निवारण मिलता है। जानते है उस उपाय के बारे में- 

महाशिवरात्रि पर करें 1 रुपये का यह उपाय
महाशिवरात्रि के दिन 1 रुपये के 5 सिक्के और एक लोटा जल लेकर आपको शिवालय जाना है। सर्वप्रथम भोलेनाथ और उनके परिवार का जलाभिषेक करें। इसके पश्चात जो पांच सिक्के आप लेकर आये है, उनमें से पहला सिक्का भगवान गणपति, दूसरा सिक्का भगवान कार्तिकेय, तीसरा सिक्का माता अशोक सुंदरी, चौथा सिक्का नंदी महाराज के पास और अंतिम और पांचवा सिक्का माता पार्वती को अर्पित कर देना है। 

उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने के बाद भोले परिवार के एक-एक सदस्य का नाम उच्चारण करते हुए अपनी मनोकामना को रखना है। आपको स्पष्ट रूप से मन ही मन अपनी इच्छा को शिव परिवार के सामने रख देना है और भगवान भोलेनाथ के मंत्र 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं' का कम से कम पांच बार जाप करना है। 

ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक, महाशिवरात्रि पर किया गया 1 रुपये के 5 सिक्कों का यह उपाय 100 प्रतिशत कारगर होता है। इस उपाय के करने से महादेव की कृपा साधक पर बरसती है। जिसके बाद साधक और उसके परिवार पर चल रहा कर्ज भी समाप्त होने लगता है और आमदनी भी बढ़ने लगती है।  

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News